Uttarakhand Ekal Mahila Swarojgar Yojana 2023
केंद्र एवं विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इस प्रकार हाल ही में उत्तराखंड सरकार द्वारा भी एक नई योजना की शुरुआत की गई है। जिसका नाम Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड सरकार राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। तो आज के इस लेख के तहत हम अपने पाठकों को मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- यह योजना क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज के साथ-साथ आवेदन करने की प्रक्रिया आदि। हमारा सभी पाठकों से निवेदन है कि वह लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Scheme 2023
राज्य के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा हाल ही में एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से उत्तराखंड की महिलाओं को स्वम का व्यवसाय स्थापित करने हेतु सरकार द्वारा ₹100000 तक के प्रोजेक्ट पर 50% तक का अनुदान दिया जाएगा। आपको बता दें कि राज्य सरकार इस योजना का लाभ राज्य के प्रति एक वर्ग की महिलाएं जिसमें विधवा प्रतियोगिता तलाकशुदा किन्नर और अपराध एसिड हमले से पीड़ित महिलाओं भी शामिल है उनको भी दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार इस योजना का लाभ राज्य की 45 वर्ष तक की महिलाओं को प्रदान करने के साथ साथ ही महिलाएं जिन की पति की मृत्यु हो चुकी है या अविवाहित व आर्थिक रूप से कमजोर है। तो वह सभी अपने रोजगार के लिए Uttarakhand Ekal Mahila Swarojgar Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Key Highlights of Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana 2023
योजना का नाम | एकल महिला स्वरोजगार योजना |
वर्ष | 2023 |
किसने आरंभ की | उत्तराखंड सरकार द्वारा |
उद्देश्य | राज्य की महिलाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित कर आर्थिक सहायता प्रदान करना |
लाभार्थी | उत्तराखंड राज्य की महिलाएं |
आवेदन प्रक्रिया | अभी मालूम नहीं |
अधिकारिक वेबसाइट | अभी जारी नहीं |
Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana का मुख्य उद्देश्य
उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सभी बेसहारा एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वम का रोजगार प्रदान करने हेतु आर्थिक सहायता देकर आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाना है। यह हम सभी जानते हैं कि हमारा देश लगातार उन्नति पर है परंतु फिर भी हमारे देश की बहुत सी महिलाएं जिनको अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी ना किसी पर निर्भर रहना पड़ता है। जिससे कि वह अपना जीवन आज़ादी से नहीं जी पाती है। इस समस्या को देखते हुए ही राज्य सरकार ने इस योजना को शुरू किया है ताकि वह महिला जिसको अपने आपको एवं अपने परिवार को पालने की आवश्यकता है। सभी अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana के रूप में उठाए गए इस कदम से प्रत्येक महिला आत्मनिर्भर एवं सक्षम होगी। इसके साथ ही वह अन्य ज़रूरतमंद नागरिकों के लिए भी रोजगार का अवसर प्रदान कर सकेंगी।
आज मुख्य सेवक सदन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत आयोजित "महिला सशक्तिकरण सुरक्षा सप्ताह" के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। pic.twitter.com/wcuUhHY1Rt
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) March 6, 2023
एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत शामिल किए गए व्यवसाय
- कृषि
- पशुपालन
- औघानिकी
- कुकुट पालन
- बागवानी
- मत्स्य पालन
- भेड़ बकरी पालन
- फल व खाघ प्रसंस्करण
- इसके साथ ही महिलाओं की मांग और आवश्यकता के अनुसार स्वरोजगार को भी योजना में शामिल किया जाएगा।
Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- उत्तराखंड सरकार योजना के तहत ₹100000 तक के प्रोजेक्ट के लिए 50% अनुदान प्रदान करेगी।
- महिलाओं को सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान की राशि उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी।
- राज्य सरकार इस योजना का लाभ उत्तराखंड राज्य की सभी वर्ग एवं जाति की महिलाओं को देगी।
- राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से छोटे-छोटे रोजगार को स्थापित करने हेतु अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
- Uttarakhand Ekal Mahila Swarojgar Yojana के माध्यम से राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेगी और अपनी दैनिक आवश्यकताओं को स्वम पूराकर एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सकेंगी।
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए पात्रता
उत्तराखंड राज्य की वह महिलाएं जो एकल महिला स्वरोजगार योजना का लाभ प्राप्त करने की इच्छुक है। उन्हें सर्वप्रथम पात्रता मानदंड पर पूरा उतरना आवश्यक है। पात्रता मानदंड से जुड़ी जानकारी नीचे इस प्रकार है:-
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदककर्ता उत्तराखंड की महिलाएं होने अनिवार्य है।
- Mukhyamantri Ekal Mahila Swarojgar Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की न्यूनतम आयु 25 वर्ष एवं अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने हेतु महिला की परिवारिक वार्षिक आय ₹ 72000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- राज्य की वह महिलाएं जो योजना का लाभ प्राप्त करने की इच्छुक है। उनका संबंध किसी भी संगठित सेवा सरकारी या गैर सरकारी उपक्रम से नहीं होना चाहिए।
- वह महिलाएं जो किसी अन्य विकलांग विधवा जैसी कल्याणकारी योजनाओं से पेंशन प्राप्त कर रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
- उत्तराखंड एकल महिला स्वरोजगार योजना का लाभ विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, किन्नर और अपराध एवं एसिड हमले से पीड़ित महिला भी लेने के पात्र है।
Uttarakhand Ekal Mahila Swarojgar Yojana 2023 हेतु आवश्यक दस्तावेज
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
यदि आप एकल महिला स्वरोजगार योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते है। तो आप सभी को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि अभी तक राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की आवेदन प्रक्रिया या अधिकारिक वेबसाइट से जुड़ी जानकारी की घोषणा नहीं की गई है। उत्तराखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ अधिकारिक वेबसाइट या किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी दी जाती है। तो हम अपने इस लेख के तहत आपको अवश्य सूचित करेंगे।
Apply Link | Click Here |
PMHelpline Homepage | Click Here |