सुमन योजना 2024
सुमन योजना: भारत मे पुरुषों की तरह युवा महिलाओ की तादात भी काफी ज्यादा है और यह देश का महत्वपूर्ण भाग है जो देश के विकास में भी योगदान देता है। किसी भी महिला के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण समय वो होता हैं जब वह गर्भवती रहती हैं। गर्भवती महिला को कोई भी मजबूत काम ना करने की सलाह दी जाती हैं लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति उन्हें मजबूर बना देती हैं। क्या उन्हें अपने जीवन के समसे कठिन समय मे भी आराम से जीने का अधिकार नहीं हैं? बिल्कुल हैं! और इस बात को ध्यान में रखते हुए ही केंद्र सरकार ने ‘सुमन योजना 2024’ (Suman Scheme 2024) शुरू की हैं। इस लेख में हम सुमन योजना के बारे में ही बात करेंगे।
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना पीएमएसएमए 2024 क्या हैं?
सुमन योजना वर्तमान में केंद्र सरकार के द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई जाएगी सबसे बेहतरीन योजना में से एक है। सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना 2024 के अंतर्गत केंद्र सरकार के द्वारा गर्भवती महिलाओ को प्रसव के 6 महीने बाद और बीमार नवजात शिशुओं को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया जाता हैं। केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही सुमन योजना के अंतर्गत प्रेग्नेंसी के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओ को अस्पतालों या प्रशिक्षित नर्स की निगरानी में सुनिश्चित किया जाता हैं और उन्हें अस्पतालों में अधिक सुरक्षा प्रदान की जाती हैं ताकि वह इस अवस्था मे आराम से रह सके।
इस योजना के अंतगर्त आवेदन करने वाली पात्र महिलाओ को प्रसव से पहले चार बार मुफ्त जांच का अधिकार मिलता है जिससे महिलाओ और बच्चे की सेहत का ज्ञात किया जाता हैं। इस योजना की लाभार्थी महिला का प्रसव के दौरान सारा खर्चा सरकार के द्वारा उठाया जाता हैं। इस योजना के द्वारा महिलाओ और बच्चो को मुफ्त में दवाइया भी उपलब्ध करवाई जाती हैं। सरल भाषा मे इस योजना को समझ जाएं तो इस योजना के अंतगर्त गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व का वादा किया जाता हैं। देश मे रहने वाली कोई भी आर्थिक रूप से कमजोर महिला इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
Suman Surakshit Ashwasan Scheme/Yojana 2024 Short Detail
Name of Sarkari Yojana | सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना {PMSMA} |
Launched By | Prime Minister Narendra Modi |
Organization Name | National Health Portal |
Scheme Available For | PAN India |
Benefits of This Scheme | Eligible Women |
Yojana Category | Sarkari Yojana 2024 |
Official website | www.suman.nhp.gov.in or @pmsma.nhp.gov.in |
सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना का उद्देश्य
जो महिलाएं अमीर परिवारों या फिर अच्छे इनकम वाले परिवारों से अस्तित्व रखती हैं उन्हें प्रेग्नेंसी ही नही बल्कि किसी भी वक्त स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओ का सामना नही करना पड़ता। वह प्राइवेट अस्पतालों में भी पैसे भरकर सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं लेकिन समस्या उन लोगों को आती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों से अस्तित्व रखने वाली महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान भी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त नहीं कर पाती। इसका सीधा असर उनके और उनके बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता हैं। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए यह योजना शुरू की गई हैं जिससे कि आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं को भी प्रेग्नेंसी के दौरान स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिल सकें।
प्रधानमंत्री सुमन योजना का लाभ
केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही सुमन योजना के द्वारा प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को सभी प्रकार की आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती हैं। इस योजना का लाभ कौन है बच्चों को जन्म देने के बाद भी मिलता हैं। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल और शहरी क्षेत्र में रहने वाली महिलाओ को शहरी औषधालय, शहरी स्वास्थ्य डाक और मातृत्व गृह के माध्यम से लाभ प्राप्त होता हैं। इस योजना के अंतगर्त महिलाओ के चार नेटाल चेकअप फ्री में किये जाएंगे। पहले 6 महिनो तक गर्भवती महिलाओं के इलाज का पूरा खर्चा सरकार देगी। डिलीवरी के 6 महिनी बाद तक भी योजना के माध्यम से मुफ्त में इलाज कराया जा सकेगा और दवाइयां प्राप्त की जा सकेगी।
सुमन योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
अगर आप Suman Scheme 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सोच रहे हैं तो बता दे कि वर्तमान में सुमन योजना 2024 के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला अस्पताल में जाकर पंजीकरण करवाना होगा। Suman Ashwasan Yojana 2024ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी हुई कुछ खबर है कि इस योजना के पोर्टल पर काम किया जा रहा है ताकि पंजीकरण के काम को आसान बनाया जा सके लेकिन फिलहाल ऑनलाइन आवेदन करने की कोई प्रक्रिया मौजूद नहीं है।
List Link | Server 1 | Server 2 |
PMHelpline Hompage | Apply Now |
Links
Sarkari Yojana | Apply Now |
Modi Yojana List | Apply Now |
Sarkari Naukri List | Apply Now |
Railway Jobs | Apply Now |
Police Jobs | Apply Now |
Army Jobs | Apply Now |
Scholarship List in India | Apply Now |
Anganwadi Bharti | Apply Now |
High Court Recruitment | Apply Now |
Post Office Recruitment | Apply Now |
Teacher Jobs | Apply Now |
Berojgari Bhatta | Apply Now |
PMHelpline Homepage | Apply Now |