Maha E Seva Kendra Registration & Login @mahaonline.gov.in

महा ई सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सभी प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। जिससे कि नागरिकों तक बेहतर सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही महाराष्ट्र सरकार द्वारा Maha E Seva Kendra महा सेवा को जारी किया गया है। इस योजना के माध्यम से  प्रदेश के नागरिक विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त कराया जाएगा। आज के इस Maha E Seva Kendra 2024 लेख के माध्यम से हम आपको महा महा सेवा केंद्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसेयह योजना क्या है, इसका उदेश्य, लाभ एवं विशेताएं , पात्रता, महा सेवा केंद्र के अंतर्गत आवेदन करने की प्रिक्रिया आदि। हमारा सभी पाठको से निवेदन है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Maha E Seva Kendra 2024

राज्य सरकार द्वारा महा सेवा केंद्र को जारी किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के नागरिक अपना महा सेवा केंद्र खोल सकते हैं। जिसके माध्यम से  अन्य नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान कर सकते हैं। इन सेवाओं के तहत सर्टिफिकेट, लाइसेंस आदि शामिल किए गए है। Maha E Seva Kendra का लाभ प्राप्त करने हेतु आपको आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यह योजना प्रदेश के विभिन्न नागरिकों के लिए आय का साधन बनेगी।

इसके साथ ही  महाराष्ट्र के वह नागरिक जो सरकारी सेवाएं प्राप्त करना चाहते हैं। उनको यह सेवाएं प्राप्त करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह महा सेवा केंद्र में जाकर विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राज्य सरकार की इस पहल से नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी। और साथ ही नागरिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आएगा।

महा ई-सेवा केंद्र रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई  Maha E Seva Kendra का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी पात्र किसान भाइयों को विभिन्न सरकारी सेवाओं के अंतर्गत आवेदन की सुविधा प्राप्त करना है। इस योजना के अंतर्गत जिसके तहत प्रदेश के नागरिक विभिन्न सरकारी सेवाओं के अंतर्गत घर बैठे ऑनलाइन आवेदन को पूरा कर सकते हैं। अब राज्य के नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली किसी भी योजना के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा महा सेवा केंद्र  के रूप में उठाई गई इस पहल से राज्य के नागरिकों के स्थान एवं धन दोनों की बचत होगी एवं नागरिक आत्मनिर्भर और सक्षम भी बनेंगे।

महा सेवा केंद्र के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाएं

  • यूटिलिटीइलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट, वॉटर बिल पेमेंट।
  • B2C- बस टिकटिंग, रेलवे रिजर्वेशन, स्टेशनरी, मनी ट्रांसफर।
  • टेलीकॉममोबाइल एंड लैंडलाइन बिल कलेक्शन, डीटीएच रिचार्ज, मोबाइल रिचार्ज
  • एग्रीकल्चरफार्मर रजिस्ट्रेशन, सॉइल टेस्टिंग, वेदर फोरकास्ट, कैपेसिटी बिल्डिंग।
  • फाइनेंशियल इंक्लूजनबैंक अकाउंट ओपनिंग, डिपॉजिट, विड्रॉल, इंश्योरेंस।
  • G2C- सब तरह के गवर्नमेंट सर्टिफिकेट जिसमें एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज, लैंड रिकॉर्ड, पैन कार्ड, सोशल पेंशन, यूआईडी इंवॉल्वमेंट आदि शामिल है।

Maha E Seva Kendra खोलने के लिए महत्वपूर्ण आवश्यकताएं

  • प्रिंटर
  • वेबकैम
  • स्कैनर
  • 512mb RAM
  • सीडी/डीवीडी ड्राइव
  • 4 घंटे का बैटरी बैकअप
  • यूपीएस पीसी विद लाइसेंस
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी न्यूनतम 128KBPS के साथ
  • विंडो एक्सपीएसपी 2 या इससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम

Maha E Seva Kendra महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Maha E Seva Kendra खोलने के लिए पात्रता

  •    इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदककर्ता  की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही राज्य के आवेदक को स्थानीय बोली पढ़ने के साथ लिखने एवं अंग्रेजी भाषा का बुनियादी ज्ञान भी होना जरूरी है।
  • महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस महा सेवा केंद्र योजना को खोलने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं कक्षा पास होनी जरूरी है।
  • आवेदक के पास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बुनियादी कंप्यूटर कौशल का होना अनिवार्य है।

महात्मा ज्योतिबा फुले कर्ज माफी योजना

महा सेवा केंद्र खोलने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको न्यू यूजर रजिस्टर हियर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. उसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. अब इस नए पेज पर आपको ऑप्शन न या ऑप्शन 2 में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  5. यदि आप ऑप्शन टू का चयन करते हैं तो आपको एप्लीकेशन डिटेल, एड्रेस, मोबाइल नंबर, फोटोग्राफ्स आदि से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  6. इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।अंत में आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

माझी कन्या भाग्यश्री योजना

Maha E Seva Kendra Vle लॉगिन करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको आपले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. वेबसाइट के होम पेज पर आपको vle लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  4. उसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. अब इस नए पेज पर आपको अपना यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  6. अंत में आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

महाराष्ट्र लेक लाडकी योजना

Apply Online LinkApply Now
PMHelpline HomepageApply Now

 

Leave a Comment