Ladli Behna Yojana 2023
हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम Ladli Behna Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार राज्य की निम्न एवं मध्यम वर्गीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पेंशन प्रदान करेगी। जिसकी सहायता से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर एक बेहतर जीवन यापन कर सकते हैं। आज के इस लेख के तहत हम आपको लाडली बहना योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे इसका उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि। हमारा सभी पाठकों से अनुरोध है ,कि वह लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Ladli Behna Yojana Form 2023
राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को जारी किया गया है। जिसके माध्यम सरकार मध्यप्रदेश की निम्न एवं मध्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की पेंशन के रूप में राशि प्रदान करेगी। इस योजना के तहत हर साल महिलाओं को ₹12000 की सरकार द्वारा सहायता भी प्रदान की जा जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेगी। MP Ladli Behna Yojana के तहत मिलने वाली राशि महिलाओं के बैंक अकाउंट में राशि ट्रांसफर की जाएगी। आपको बताते चलें कि राज्य सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर साल 12000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। राज्य की वह महिलाएं जो पात्रता मानदंड को पूरा करती है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रिक्रिया को पूरा करेंगी।

Highlights of Ladli Behna Yojana Form 2023
Scheme Name | Ladli Behna Yojana 2023 |
Launched By | Chief Minister Shivraj Chouhan |
Beneficiaries | Women of the State |
Department | Department of Women and Child Development |
Objective | To provide financial assistance to women |
Financial Assistance Amount | 1000 Rupees per month |
State | Madhya Pradesh |
Year | 2023 |
Application Process | Not available yet |
Official Website | To be launched soon |
Ladli Bahana Yojana का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एमपी लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य राशि की मध्य एवं निम्न वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाना है। जिसकी मदद से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा एवं अपना अपने परिवार का ध्यान और देखभाल करने के काबिल बनेंगे। मध्य प्रदेश सरकार के योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। Ladli Behna Yojana 2023 के माध्यम से राज्य सरकार 5 मार्च से आवेदन भरने के लिए निर्देश को जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत सभी पात्र महिलाएं आवेदन कर आर्थिक सहायता का अवसर प्रदान कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मेरे दिल से निकली हुई योजना है। यह हमारी माताओं-बहनों को सशक्त करने की योजना है।
बहनें सशक्त होंगी, तो परिवार, समाज, प्रदेश और देश भी सशक्त होगा।
इस योजना के तहत हर बहन को ये भाई प्रति माह 1 हजार रुपये भेजेगा: CM#मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना pic.twitter.com/iDMS6ntMzA
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 17, 2023
लाडली बहना योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री जी द्वारा 28 जनवरी वर्ष 2023 की शुरुआत में की गई है।
- लाडली बहना योजना 2023 के माध्यम से राज्य सरकार मध्य प्रदेश के गरीब निम्न एवं मध्य वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।
- इस योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में मिलने वाली राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में स्थानांतरित डीबीटी के माध्यम से की जाएगी।
- आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत के एक करोड़ बहनों को लाभवंतित किया जाएगा।
- Ladli Behna Yojana के संचालन के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हर साल 12000 करोड रुपए का बजट अवतन बनाया गया है। जिसके अंतर्गत 5 साल में 60000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- राज्य की लाभार्थी महिलाओं के लिए 5 मार्च से आवेदन फॉर्म भरने शुरू किए जाएंगे।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के रूप में उठाए गए कदम से महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेगी और अपना जीवन एवं अपनी रोजाना की आवश्यकताओं को पूरा स्वम कर सकेंगी।
Ladli Behna Yojana Form के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं को दिया जाएगा।
- मध्यप्रदेश की वह महिलाएं जो निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों से संबंधित हैं। इस योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन करने के पात्र हैं।
- लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
- इसके साथ ही महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपए से अधिक भी नहीं होनी चाहिए।
- राज्य के सभी धर्म एवं निम्न और मध्यम वर्ग की महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- मध्य प्रदेश की वह महिलाएं जो किसी और पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। वह Ladli Behna Yojana का लाभ प्राप्त करने के अपात्र हैं।
लाडली बहना योजना फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज
- वोटर कार्ड
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
Ladli Behna Yojana Form 2023 कैसे भरें?
यदि राज्य की पात्र महिलाएं एमपी लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहती है। तो आपको बता दें कि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको किसी भी कार्यालय पर जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत आवेदन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को गांव गांव जाकर कैंप लगाने के की आज्ञा दी है। उन कैंप के अधिकारियों द्वारा ही आप अपना आवेदन फॉर्म भर सकती है। Ladli Behna Yojana का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ ले जाना जरूरी है। जिसके पश्चात फॉर्म व दस्तावेज़ों का संगलन कर फॉर्म का सत्यापन अधिकारीयों द्वारा कर दिया जाएगा। जिसके बाद आपको योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
Apply Online Link | Click Here |
PMHelpline Homepage | Click Here |