क्या आपने विवाद से विश्वास स्कीम के विषय में कुछ सुना है आइए जानते हैं पूरी जानकारी। देश मे रहने वाला कोई भी नागरिक अगर निर्धारित सीमा से अधिक रुपये कमा रहा है और उसके प्रॉफेशन पर सरकार ने टैक्स लगाया हुआ हैं तो वह टैक्स भरना उसका कर्तव्य हैं। अगर आपके दिमाग मे कभी यह सवाल आया हैं की आख़िर सरकार हमसे कर क्यों लेती है तो बता दे कि देश के विकास के कार्यो में जैसे कि रोड़, एयरपोर्ट, स्कूल, योजनाओ आदि में यह पैसा जाता हैं। यानी कि कही न कही यह पैसा हमारे ही काम आता हैं। अगर हम हमारे देश में रहते हुए कमा रही है तो कर वरना भी हमारी जिम्मेदारी है। देश में लाखो ऐसे लोग हैं जो समय पर कर नही भरते और ऐसे लोगो के लिए सख्त कानून मौजूद हैं। लेकिन सरकार इन लोगो के लिए भी समय समय पर राहत लाती रहती हैं। ऐसी ही एक राहत ‘विवाद से विश्वास योजना‘ (Vivad Se Vishvas Scheme 2023) हैं। हाल ही में इस योजना के अंतगर्त समय पर कर ना भर पाने वाले लोगो को बड़ी राहत दी गयी है जिस वजह से यह योजना सुर्खियों में आ गयी हैं। इस लेख में हम आपको विवाद से विश्वास योजना के बारे में पूरी जानकारी देंगे और विवाद से विश्वास योजना क्या है, विवाद से विश्वास योजना लास्ट डेट आदि के बारे में बताएंगे।
विवाद से विश्वास योजना से जुड़ी कुछ मुख्य बातें
योजना का पूरा नाम | विवाद से विश्वास स्कीम |
किनके द्वारा यह योजना आरंभ की गई | केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा |
योजना प्रारंभ होने की तारीख | 1 फरवरी 2020 |
किन्हें लाभ प्राप्त होगा | आयकर दाता |
भुगतान की तारीख | 30 जून 2020 |
Category | Sarkari Yojana |
Official Website | https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/ |
विवाद से विश्वास योजना क्या हैं?
विवाद से विश्वास स्कीम की शुरुआत सन 2020 का बजट पेश करते वक्त 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया था। यह स्कीम उन लोगों के लिए एक राहत जैसी है जो समय पर अपना टैक्स नहीं भर पाए थे और वर्तमान में वह अधिक जुर्माना भरने के लिए सक्षम नहीं है। विवाद से विश्वास स्कीम के अंतर्गत करदाताओं के प्रत्यक्ष कर के विवादित टैक्स मामलों को निपटाया जायेगा। इस स्कीम के अंदर अगर करदाता निर्धारित समय से पहले कर जमा करवाते हैं तो उन्हें केवल विवादित राशि का ही भुगतान करना पड़ेगा और उसके अलावा कोई अन्य दंड या फिर जुर्माना नहीं भुगतना पड़ेगा।
अगर आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा है कि इस प्रकार की स्कीम की क्या जरूरत है तो जानकारी के लिए बता दे की तमाम अदालतों में प्रत्यक्ष कर से जुड़े 9.32 लाख करोड़ रुपये के 4.83 लाख मामले लंबित हैं। इन सभी मामलों को एक-एक करके अदालतों में सुलझाया जाए तो उससे काफी समय जाया होगा और कई मामले तो निपट ही नही पाएंगे। शायद यही कारण है कि इस प्रकार की योजना शुरू की गई जिससे कि सरकार को विवादित राशि मिल सके और अदालतों से केसों की संख्या कम हो सके। सरल भाषा में इस स्कीम के तहत करदाताओं को केवल विवादित टैक्स राशि का भुगतान करना होगा और उन्हें ब्याज और जुर्माने पर पूरी छूट मिलेगी।
विवाद से विश्वास योजना की आखिरी दिनांक
शुरुआत में जब विवाद से विश्वास योजना लाई गई थी तो इसका फायदा उठाने की आखिरी दिनांक 31 मार्च 2020 रखी गई थी जिसे बाद में बढ़ाकर 31 दिसंबर 2020 तक कर दिया गया। लेकिन कोरोनावायरस के कारण देश में विभिन्न प्रकार की अनुचित आर्थिक परिस्थितियां पैदा हो गई जिसकी वजह से अब इस योजना की दिनांक बढ़ाकर 31 मार्च 2023 कर दी गयी हैं। जानकारी के लिए बता दे की इस योजना के अंतर्गत अपील, ट्रिब्यूनल, अदालतों के लंबित मामले आदि भी शामिल किए गए हैं। छापा पड़ने की स्थिति में यदि विवादित आय कर की मांग 5 करोड़ रुपए से कम हैं तो विवादित करदाता योजना का लाभ उठा सकता हैं।
विवाद से विश्वास योजना का उद्देश्य
जबकि सरकार किसी योजना को लागू करती है तो उसके पीछे काफी सारे खास उद्देश्य होते हैं। पिछले साल नए बजट की घोषणा के दौरान शुरू की गई विवाद से विश्वास योजना का काफी सारे अर्थशास्त्री प्रोत्साहन कर चुके हैं। अगर इस योजना के मुख्य उद्देश्य की बात की जाए तो योजना के माध्यम से प्रत्यक्ष कर के विवादित टैक्स मामलों को निपटाने की व्यवस्था की गई हैं। इससे ना केवल सरकार को फायदा होगा बल्कि अदालतों को भी फायदा मिलेगा और विवादित करदाताओं को भी काफी फायदा होगा।
विवाद से विश्वास योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे?
अगर विवाद से विश्वास योजना का लाभ लेना चाहते हो और सोच रहे हो कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाए तो आपको बता देगी फिलहाल तो विवाद से विश्वास योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने से संबंधित जानकारी मौजूद नहीं है। विवाद से विश्वास स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत जैसे ही की जाएगी वैसे ही हम आपको उसकी प्रोसेस से जुड़ी हुई पूरी जानकारी उपलब्ध करवा देंगे। विवाद से विश्वास योजना का लाभ उठाने के लिए आप इस योजना से जुड़े की पूरी जानकारी आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in/home पर प्राप्त कर सकते हो।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- Download Official VSVS Notification Pdf
- Official Website of Vivad Se Vishwas Yojana
- पीएम मोदी योजना लिस्ट 2023
- सरकारी योजना लिस्ट 2023