MP Ladli Laxmi Yojana 2023
लाड़ली लक्ष्मी योजना 2023: हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका नाम MP Ladli Laxmi Yojana 2023 है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिक रूप से कमज़ोर बालिकाओं को 1,18,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। जिसके माध्यम से राज्य की पात्र बालिका अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी । तो आज के इस लेख के तहत हम आपको मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे यह योजना क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि देने वाले हैं। यदि आप मध्य प्रदेश के पात्र पाठक हैं। तो हमारा आपसे अनुरोध है कि आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना 2023
राज्य के आदरणीय मुख्यमंत्री जी द्वारा MP Ladli Laxmi Yojana 2023 की शुरुआत की गई है जिसके तहत मध्य प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कराने हेतु तथा उनकी शादी के लिए आर्थिक सहायता देगी। वैसे तो भारत ने काफ़ी उन्नति कर ली है परंतु अब भी समाज में काफी ऐसे नागरिक हैं जो लड़की एवं लड़की में भेदभाव करते है, लड़की को शिक्षा न प्राप्त होने के कारण उसे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस कारण ही राज्य सरकार ने MP Ladli Laxmi Yojana 2023 को शुरू किया है। ताकि सभी बालिकाएं अपनी जीवन में जीवन स्तर को सुधार सकें। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने योजना का लाभ अधिक से अधिक बालिकाओं को दिलाने के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया को जारी कर दिया है। जिसकी प्रक्रिया को आप अपनी आवश्यकता अनुसार पूरा कर जल्द से जल्द लाभ ले सकते है।

Highlights of MP Ladli Laxmi Scheme 2023
योजना का नाम | मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना |
इनके द्वारा शुरू की गयी | राज्य सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
उद्देश्य | लड़कियों के जीवन स्तर को सुधारना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://ladlilaxmi.mp.gov.in/ |
मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य
वर्तमान में वैसे तो लड़कियां भी अधिक नाम रोशन कर रही है परंतु हमारे बीच बहुत से ऐसे परिवार हैं। जो कि आज भी लड़के एवं लड़कियों में अधिक भेदभाव करते हैं।लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखते हैं और ना ही उनके विवाह के लिए पैसे इकट्ठा कर पाते हैं। उसके पश्चात लड़कियों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस कारण ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Ladli Laxmi Yojana 2023 शुरू किया गया है।
ताकि सभी पात्र लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा एवं विवाह के लिए सहायता लगाई जा सके और इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य समाज में उत्पन्न नकारात्मक सोच को भी बदलना है। ताकि लड़कियों को भी एक समान सम्मान प्रदान किया जा सके। मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से राज्य की सभी बालिकाएं आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनकर में जीवन में उत्पन्न होने वाली प्रत्येक समस्या को स्वम सम्भाल सकेंगी।
Ladli Laxmi Yojana 2023 के लाभ एवं विशेषताएं
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को उच्च शिक्षा एवं विवाह के उद्देश्य से ₹118000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा योजना का लाभ केवल 21 साल की उम्र के बाद ही बालिकाओं को 1 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।
- इसके साथ ही योजना के माध्यम से शिक्षा के स्तर में सुधार करना चाहती है। उन्हें धन किश्तों में प्रदान किया जाएगा।
- किसी भी कारणवश बालिका स्कूल जाना बंद कर देती है। तो राज्य सरकार भी इस योजना का लाभ देना बंद कर देगी।
- MP Ladli Laxmi Yojana का लाभ परिवार में संतान न होने के कारण गोद ली गई बालिका भी प्राप्त कर सकती है।
- यदि मध्य प्रदेश राज्य के किसी परिवार परिवार में दूसरी संतान के रूप में एक साथ 2 बेटियांन जन्म लेती है। तो वह भी योजना का लाभ ले सकती है। इस योजना के माध्यम से सभी लड़कियां आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेगी।
मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना हेतु पात्रता
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदिका के माता पिता मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- Ladli Laxmi Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदिका18 वर्ष की आयु तक अविवाहित होनी चाहिए।
- अगर मध्य प्रदेश का कोई परिवार किसी अनाथ बालिका को गोद लेता है। तो उसे अपनी पहली संतान मानते हुए योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- माता-पिता का पहचान पत्र
MP Ladli Laxmi Yojana ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन पत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- इस नए पेज पर आपको जनसामान्य का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आप क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ के साथ अटैच करना होगा।
- अंत में आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके पश्चात आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा।
- इस रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से आप आसानी से आवेदन की स्थिति को चेक कर सकते हैं।
- तो इस प्रकार आपका मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन पूरा हो जाएगा।
Official website | Click Here |
PMHelpline Homepage | Click Here |