मेरा राशन मेरा अधिकार योजना क्या है इसके लिए आवेदन कैसे करे?

Mera Ration Adhikar Scheme 2023

मेरा राशन मेरा अधिकार योजना 2023: जैसे की हम सभी जानते है की देश के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत सभी नागरिकों को काफी सहायता मिल रही है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा Mera Ration Mera Adhikar को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से सभी पात्र नागरिकों को कम दर पर अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। तो यदि आप पात्र एवं योग्य नागरिक है तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस लेख के तहत हम आपको मेरा राशन मेरा अधिकार से जुड़ी जानकारी जैसे- योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेताएँ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि देंगे। हमारा आपसे अनुरोध है की आप लेख को पूरा ज़रूर पढ़े।

Mera Ration Mera Adhikar Yojana 2023

केंद्र सरकार द्वारा मेरा राशन मेरा अधिकार योजना की शुरुआत देश के सभी निराश्रितो, प्रवासियों एवं बेघर लोगों के लिए की गई है। इस योजना का लाभ उन नागरिको को दिया जाएगा। जिनको किसी कारणवश एनएफएसए के तहत राशन कार्ड बनवाने की पात्रता का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। इस योजना के तहत पंजीकरण की शुरुआत अमृत महोत्सव के अवसर पर 5 अगस्त से की गई थी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 5 अगस्त से 31 अक्टूबर तक 13000 से भी अधिक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। आप सभी पात्र नागरिक Mera Ration Mera Adhikar Yojana 2023 से जुड़ी अधिक से अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

Highlights of Mera Ration Mera Adhikar Scheme 2023

सुविधा का नाम Mera Ration Mera Adhikar Yojana
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
कब शुरू की गई 5 अक्टूबर 2022
लाभार्थी निराश्रित, बेघर, प्रवासी एवं अन्य पात्र लाभार्थी
उद्देश्य साझा रजिस्ट्रेशन की सुविधा के माध्यम से राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में जल्द से जल्द पात्र लाभार्थियों की पहचान करना
साल 2023
सुविधा की श्रेणी केंद्रीय सुविधा
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in

मेरा राशन मेरा अधिकार का उद्देश्य

इस योजना को भारत सरकार द्वारा शुरू करने का मुख्य उदेश्य सभी पात्र नागरिकों को राशन कार्ड बनवाने में सुविधा प्रदान करनी है। जैसे की आप सभी जानते है की 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, पंजाब, त्रिपुरा एवं उत्तराखंड असम, गोवा, लक्ष्यदीप, महाराष्ट्र, मणिपुर के लोगो को राशन कार्ड प्राप्त करने के लिए  साझा पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई थी। अब Mera Ration Mera Adhikar Scheme को जारी इस कारण किया गया है की निम्न राज्यों के सभी नागरिक जिनका राशन कार्ड किसी भी कारणवश नहीं बन पाया है वह सभी अब  आसानी से अपना राशन कार्ड बनवा सकें। ताकि उनका सारा समय जन सेवा केंद्र या सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने में ही न निकल जाए। मेरा राशन मेरा अधिकार योजना 2023 माध्यम से उन सभी बेघर, निराश्रित एवं प्रवासियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जोड़ा जाएगा। आप सभी पात्र नागरिकों को आवेदनं करने से पहले पात्रता को पूरा करना होगा।

Mera Ration Mera Adhikar के लाभ एवं विशेषताएं

  • भारत सरकार द्वारा 7 अगस्त को सबसे पहले 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में राशन कार्ड जारी करने के लिए मेरा राशन मेरा अधिकार योजना की शुरुआत की गई थी।
  • इस योजना को को शुरू करने का उदेश्य उन सभी नागरिकों के राशन कार्ड बनवाने में सहायता प्रदान करना है। जिनका किसी भी कारण से राशन कार्ड नहीं बन पाया है।
  • भारत सरकार द्वारा इस अधिनियम के तहत 77 करोड़ लोग रियायती दरों पर खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं।
  • इस योजना की मदद से सभी 58 करोड़ों लाभार्थियों को एनएफएसए से जोड़ा जा सकेगा।
  • सभी पात्र नागरिक अपनी अन्न की समस्या को दूर कर एक बेहतर जीवन व्यतीत कर सकेंगे।
  • Mera Ration Mera Adhikar के तहत सभी बेघर लोगों, निराश्रितों, प्रवासियों एवं अन्य पात्र नागरिक बहुत आसानी से आवेदन कर सकते है।

मेरा राशन मेरा अधिकार योजना के तहत पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ बेघर, निराश्रित, प्रवासी या अत्यधिक गरीब नागरिक प्राप्त कर सकते है।
  • Mera Ration Mera Adhikar Scheme का लाभ इस समय केवल महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड, पंजाब, त्रिपुरा असम, गोवा, लक्ष्यदीप, उत्तराखंड नागरिक ही आवेदन कर सकते है।

UP Ration Card Apply Online

Mera Ration Mera Adhikar के तहत आवेदन कैसे करें?

सभी पात्र नागरिकों को के तहत आवेदन करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा। जोकि इस प्रकार है:-

  1. सर्वप्रथम आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको Register के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपको Public Login के विकल्प पर क्लिक करना है।
  3. क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  4. जिसमे आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे। जिसमे से आपको इन तीनों विकल्पों में से एक विकल्प के माध्यम से साइन इन करना है।
  5. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे से आपको मेरा राशन मेरा अधिकार के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  6. अब आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमे आपको मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा।
  7. सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  8. इस प्रकार आप बहुत आसानीपूर्वक मेरा राशन मेरा अधिकार योजना के लिए आवेदन कर सकते है।

UP Ration Card List

Apply Link Click Here
PMHelpline Homepage Click Here

 

2 thoughts on “मेरा राशन मेरा अधिकार योजना क्या है इसके लिए आवेदन कैसे करे?”

  1. How can I apply for a new ration card? I don’t have the details of my old ration card either.Is it becessary to go and meet the nasty politicians? And bribe them? What is the current bribe rating ?

    Reply

Leave a Comment