Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2023 Online Apply, Eligibility, Last Date

Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2023

विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा किसान भाइयों को आर्थिक सहायता प्रदान करने  हेतु विभन्न योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। जिनका मुख्य उद्देश्य किसान की आय में वृद्धि कर आर्थिक सहायता को बढ़ाना है। इस प्रकार ही हाल ही में झारखण्ड सरकार द्वारा Jharkhand Fasal Rahat Yojana को शुरू किया गया है। आपको बतादें की राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जगह जारी की गई है। तो आज के इस लेख के तहत हम अपने पाठकों को झारखंड फसल राहत योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- यह योजना क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज़, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि। हमारा पाठकों से निवेदन है की वह लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2023

यदि झारखंड राज्य के किसी किसान भाई की प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराब  होकर अधिक नुकसान होता है। तो इस स्थिति में बीमा कंपनी द्वारा पंजीकृत किसानों को नुकसान की राशि झारखंड फसल राहत योजना के माध्यम से दी जाएगी। इस योजना के तहत किसान भाइयों को प्रीमियम की राशि का भुगतान करना होगा। झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के अंतर्गत सूखा पड़ना, ओले पड़ने जैसी प्राकृतिक आपदाओं को शामिल किया गया है। यदि आप भी झारखंड राज्य के इच्छुक किसान है। जो की Jharkhand Fasal Rahat Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो उन्हें योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा सरकार द्वारा योजना के रूप में उठाए गए इस कदम के माध्यम से किसान भाइयों को प्राकृतिक आपदाओं के आने पर नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिससे कि उनके आर्थिक स्थिति में तंगी भी नहीं होगी। आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के लिए 100 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। जिसका लाभ राज्य के प्रति एक पंजीकृत किसान भाइयों तक पहुंचा कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाया जाएगा।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2023
Jharkhand Fasal Rahat Scheme 2023

Highlights of Jharkhand Fasal Rahat Scheme 2023

योजना का नाम झारखंड फसल राहत योजना
किस ने लांच की झारखंड सरकार
लाभार्थी झारखंड के नागरिक
उद्देश्य फसल का नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट https://jrfry.jharkhand.gov.in/
साल 2023

झारखंड फसल राहत योजना का उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा Fasal Rahat Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसान भाइयों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराब होने पर सहायता प्रदान करना है। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों पर अधिक प्रभाव पड़ता है। तो उससे किसान भाइयों को अधिक नुकसान होता है क्योंकि वह साल भर अपनी फसल पर मेहनत करते हैं और किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए ही राज्य सरकार द्वारा झारखंड फसल राहत योजना को शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से यदि किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा के कारण खराब होती है। तो इस स्थिति में किसानों को सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे कि किसान भाई की आर्थिक स्थिति में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी और वह सही तरीके से अपना जीवन यापन सकेंगे

Fasal Rahat Yojana Jharkhand के लाभ तथा विशेषताएं

  • झारखंड सरकार द्वारा हाल ही में झारखंड फसल राहत योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार किसान भाइयों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। जिनकी फसल प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब हुई है।
  • राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के तहत नुकसान की राशि पंजीकृत किसान भाइयों को बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य का प्रति एक किसान आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनेगा क्योंकि आपदाओं के कारण नुकसान होने पर भी उनकी आर्थिक स्थिति नहीं बिगड़ेगी।
  • Jharkhand Fasal Rahat Yojana के कार्यान्वयन के लिए सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। जिसका लक्ष्य प्रत्येक किसान भाइयों को लाभ प्रदान करना है।

झारखंड फसल राहत योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज (पात्रता)

  • इस योजना का लाभ केवल झारखंड के किसान भाइयों को दिया जाएगा।
  • राज्य के वह सभी किसान भाई जो पहले से किसी बीमा योजना का लाभ नहीं रह ले रहे हैं। इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • फोन नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • किसान का आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • खेत का खाता नंबर/खसरा नंबर के पेपर

Jharkhand Fasal Rahat Yojana के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. सर्वप्रथम आपको झारखंड फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण करें का विकल्प दिखाई देगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  3. क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. यहां पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा। जिसके पश्चात आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  5. सभी जानकारियों को दर्ज करने के पश्चात आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  6. इसके बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप बहुत आसानी से योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Official Link Click Here
PMHelpline Homepage Click Here

 

Leave a Comment