CSC Digital Seva Portal – जन सेवा केंद्र 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?

Digital Seva Portal | Common Service Center Registration | Apply Online for CSC Registration | CSC Digital Seva Portal Application Form

इस बात में कोई दो राय नहीं है की वर्तमान केंद्र सरकार देश को तेजी से डिजिटलाइज करने के क्षेत्र में काफी मजबूती से काम कर रही है और यही कारण है की आज से कुछ सालो पहले तक जिन चीजों की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी वह आज संभव हो पा रहे है। विभिन्न योजनाओ आदि का लाभ लोगो तक पहुंचाने के लिए और लोगो को आधुनिक दुनिया से जोड़ने के लिए सरकार के द्वारा जन सेवा केंद्र की शुरुआत की गयी है। लेकिन दूसरे पक्ष से देखा जाये तो जन सेवा केंद्र लेकर कई लोग रोजगार भी प्राप्त कर पा रहे है।

इस लेख में हम ‘CSC Digital Seva Portal – जन सेवा केंद्र 2023 के लिए आवेदन कैसे करे’ के विषय पर पूरी जानकारी आसान भाषा में देने वाले है।

Apna CSC Online Form 2023
Digital Seva Portal 2023

Highlights of CSC Digital Seva Portal – जन सेवा केंद्र 2023 Details in Hindi

Name of the Post CSC Digital Seva Portal Jan Sewa Kendra 2023
Launched By Central Govt of India
Scheme Launched Date Many years ago
Beneficiary Government Services
Official Website https://register.csc.gov.in/

CSC Digital Seva Portal – जन सेवा केंद्र 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?

इस बात में कोई दो राय नहीं है की वर्तमान समय में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है लेकिन फिर भी कई लोग आज भी प्रौद्योगिकी से सटीक रूप से जुड़ नहीं पा रहे है जिसका मुख्य कारण उनके पास इंटरनेट आदि की सुविधा ना होना होता है। लेकिन कई मामलो में लोगो को आधुनिक सुविधाए देना जरूरी है और यही कारण है की सरकार के द्वारा जन सेवा केंद्र अर्थात CSC Digital Seva Portal 2023 की शुरुआत की गयी है।

अगर आप नहीं जानते की जन सेवा केंद्र क्या है तो जानकारी के लिए बता दे की जन सेवा केंद्र एक जगह होती है जहा सामान्य नागरिको विभिन्न प्रकार की डिजिटल सेवाए जैसे की योजना के लिए आवेदन करना, विभिन्न चीजों के लिए प्रशिक्षण देना और रेलवे टिकट आदि बुक करना आदि प्रदान की जाती है। सामान्य शब्दों में कहा जाए तो जन सेवा केंद्र के द्वारा सरकार उन लोगों को सुविधाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

CSC DSP 2023 का उद्देश्य क्या है

अगर आप जन सेवा केंद्र के बारे में नहीं जानते तो आपको इसका उद्देश्य भी पता नहीं होगा। CSC Digital Seva Portal क्या है के विषय में तो हम आपको पर्याप्त जानकारी दे चुके है लेकिन अब आपको यह भी पता होना चाहिए की आखिर CSC Digital Seva Portal का उद्देश्य क्या है? दरअसल CSC Digital Seva Portal का उद्देश्य देश में रहने वाले वह लोग जिनके पास इंटरनेट का एक्सेस नहीं है, उन तक डिजिटल सुविधाए पहुँचाना है।

CSC DSP 2023 लेने के लिए पात्रताए

सरकार के द्वारा चलाये जाने वाले जन सेवा केंद्र की फ्रेंचाइजी लेकर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। लेकिन हर किसी को जन सेवा केंद्र नहीं दिया जाता। इसके लिए कुछ पात्रताए निर्धारित होती है और अगर आप जन सेवा केंद्र लेना चाहते हो तो आपको उन पात्रताओं के बारे में पता होना चाहिए, जो कुछ इस प्रकार है:

  • जन सेवा केंद्र लेने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आप जिस एरिया में जन सेवा केंद्र लेना चाहते हो, आपका उस एरिया का नागरिक होना चाहिए।
  • जन सेवा केंद्र लेने के लिए आवेदक के पास मान्य मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • आवेदक कम से कम 10वी पास होना चाहिए।
  • आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे की आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और पैन कार्ड आदि होने चाहिए।
  • जिस जगह पर सीएससी सेंटर लेना चाहता है उसके पास उसकी फोटोग्राफ्स होने चाहिए।
  • आवेदक के पास प्रिंटर, एक अच्छा कम्प्यूटर या लैपटॉप, एक वेबकेम, सीडी/डीवीडी प्लेयर, स्कैनर और इंटरनेट कनेक्शन आदि उपकरण और सुविधाए भी होने चाहिए।

CSC Digital Seva Portal – जन सेवा केंद्र 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?

अगर आप सीएससी डिजिटल सेवा पोर्टल लेने में रूचि रखते है तो इसके लिए निर्धारित पात्रताओं के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए जो हम आपको दे चुके है। तो अब बात आती है CSC Digital Seva Portal के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की! अगर आप जन सेवा केंद्र लेने में रूचि रखते है तो आपको पता होना चाहिए की जन सेवा केंद्र 2023 के लिए आवेदन कैसे करे? दरअसल इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जिसके लिए निर्धारित प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:

  • सबसे पहले जन सेवा केंद्र के लिए आवेदन करने  आधिकारिक वेबसाइट register.csc.gov.in पर जाये।
  • इसके बाद दिए गए VLE Registration के विकल्प पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसमे मांगी गयी सभी जानकारिया सटीक रूप से भरे।
  • फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी सटीक रूप से भरने के बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों  अपलोड करे।
  • इसके बाद अंत में फॉर्म को सबमिट कर दे।
  • इस तरह से आप आसानी से घर बैठे हुए CSC Digital Seva Portal अर्थात जन सेवा केंद्र 2023 के लिए आवेदन कर सकते है। उम्मीद है की यह लेख आपके लिए फायदेमंद और ज्ञानवर्धक साबित हुआ होगा।

Leave a Comment