Mera PM Ayushman Bharat Yojana List 2023
(पीएम-जय) PMABY/PMJAY List 2023 | आयुष्मान भारत योजना (एबीवाई) New Suchi 2023 | Pradhan Mantri Ayushman Bharat/Jan Arogya Scheme List 2023 Check Hospital Name/Rate @pmjay.gov.in.
आपने कई बार लोगों को और मीडिया को कहना हुआ सुना होगा कि भारत में स्वास्थ्य के ऊपर काफी कम पैसा खर्च किया जाता है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। पुराने समय में भारत की केंद्र सरकार ने जिस तरह से परिस्थिति संभाला उसी तरह से शायद किसी अन्य देश की परिस्थितियां नहीं सम्भल पाई होगी। भारत की केंद्र सरकार के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी पैसा खर्चा जाता है जो विभिन्न योजनाओं के बजट के दौर में खर्च होता है। वर्तमान में भारत के राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी काफी सारी बेहतरीन स्वास्थ्य संबंधित योजनाएं चला रही है और उन्हीं में से एक ‘आयुष्मान भारत योजना‘ हैं। यह योजना एक स्वास्थ्य बीमा योजना है कि हर साल एक लिस्ट निकाली जाती है जिसे ‘आयुष्मान भारत योजना लिस्ट’ (PMJAY List) कहा जाता है। इस लेख में हम इसी विषय पर बात करेंगे।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना क्या हैं?
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि जो देश में रहने वाला अमीर वर्ग देश के किसी भी हॉस्पिटल में अपना इलाज करवा सकता है लेकिन समस्या उन लोगों को आती है जो आर्थिक रूप से कमजोर है या फिर गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन व्यतीत करते हैं। बीमारी गरीबी अमीरी देखकर नहीं होती लेकिन बीमारियों का इलाज जरूर गरीबी और अमीरी को देखकर किया जाता है। सरकार यह भेदभाव कम करने के लिए ही एबीवाई Scheme लाई हैं जिससे कि कमजोर आर्थिक स्थिति वाला व्यक्ति भी आसानी से इलाज करवा सके।
आयुष्मान भारत योजना को काफी सारे लोग जन आरोग्य योजना के नाम से भी जानते हैं। इस योजना का पूरा नाम ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ हैं। इस योजना के अंतगर्त केंद्र सरकार देश में रहने वाले 40% से भी अधिक लोगों को सूचीबद्ध अस्पतालों के द्वारा मुफ्त में या कम पैसो में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। इसके अलावा इस योजना के अंतगर्त आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को बीमा सुविधाएं भी दी जा रही हैं। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा साल 2018 में 23 सितम्बर के दिन शुरू की गई थीं।
इस योजना का लाभ भारत मे रहने वाले 50 करोड़ लोगों को मिलेगा। शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह सरकार के द्वारा चलाई जा रही दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर योजना हैं। यह योजना उईं लोगो के लिए जिनकी आय कम हैं और जो आर्थिक रुप से कमजोर हैं। यह योजना देश के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा शुरू की गई हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश मे रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को 5 लाख रुपये तक का बीमा प्रदान किया जाएगा।

PMJAY Ayushman Scheme/Jan Arogya Yojana 2023 Short Detail
Name of Sarkari Yojana | पीएम आयुष्मान भारत स्कीम/योजना 2023 |
Name of the Department | नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया |
Scheme Available For | पुरे भारत में गरीबी रेखा से जीवन यापन करने वाले लोगो के लिए |
Benefits of This Scheme | 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज |
Yojana Category | Sarkari Yojana 2023 |
Official website | https://pmjay.gov.in/ |

प्रधानमंत्री पीएम-जय/आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य
वर्तमान में देश मे काफी सारी स्वास्थ्य योजनाये चल रही हैं लेकिन सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना हैं’। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में मानसिक रोगी का इलाज, बुज़ुर्ग रोगियों के लिए आपातकालीन चिकित्सा व सुविधा, प्रसूति के दौरान महिलाओ के लिए सारी सुविधाएं व इलाज दांतो की देखभाल, बच्चे के स्वास्थ्य की पूरी सुविधा, बुज़ुर्ग, बच्चे, महिला के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं। इतना ही नही बल्कि इस योजना के माध्यम से मरीज के भर्ती होने से पहले तथा डिस्चार्ज होने के बाद भी सरकार के द्वारा ही सारे खर्ची किये जाते हैं। ऐसे में कहा जा सकता हैं कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश को एक स्वस्थ देश बनाना हैं।
आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के लिए पात्रता
अगर आप प्रधानमंत्री आयुष्मण भारत जन आरोग्य योजना का लाभ उठाना चाहते हो तो इसके लिए सरकार ने कुछ पात्रता तय की हैं। यह पात्रताए कुछ इस प्रकार हैं:
ग्रामीण क्षेत्र वालो के लिए:
- कच्चा मकान होना चाहिए।
- महिला मुखिया होनी चाहिए।
- सालाना आय 1,20,000 या इससे कम होनी चाहिए।
- कोई भूमि नही होनी चाहिए।
शहरी क्षेत्रों के लिए:
- व्यक्ति के पास अधिक जमीन नही होनी चाहिए।
- व्यक्ति की सालाना आय 1,20,000 या इससे कम होनी चाहिए।
आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
PMJAY के लिए वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन नही किया जा सकता। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको सरकार द्वारा संचालित CSC अर्थात जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। वह जाकर आपको एक फॉर्म भरना होगा और जन सेवा केंद्र अधिकारी को सभी जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे। सफल आवेदन के 10 से 15 दिन के बाद आपको आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड दिया जाता हैं जिसका उपयोग करते हुए आप योजना का लाभ उठा सकेंगे।
Contact Detail
7th & 9th Floor, Tower-l,
Jeevan Bharati Building, Connaught Place,
New Delhi – 110001
Toll-Free Call Center Number: 14555/ 1800111565
PMJAY List – प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना लिस्ट कैसे देखे?
प्रधानमंत्री योजना के लिए आवेदन करने वाले सभी व्यक्तियों का नाम प्रधानमंत्री पीएम-जय लिस्ट में आता हैं। अगर आपका नाम इस लिस्ट में आ रहा है इसका मतलब आप को इस योजना से जुड़ी हुई सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना लिस्ट’ (PMJAY List) को चेक करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना हैं।

- होमपेज पर दिख रहे ‘Am I Eligible‘ के विकल्प पर क्लिक करना हैं।

- अब अगले पेज पर आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना हैं और Generate OTP के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- मोबाइल नम्बर पर आए OTP को एंटर करना होगा।

- इसके बाद आपके पास वर्तमान में जो डॉक्यूमेंट उपलब्ध हैं उस पर क्लिक करे जैसे की नाम, राशन कार्ड, मोबाइल नम्बर आदि।
- इसके बाद आपसे कुछ साधारण जानकारी मांगी जाएगी उन्हे भरे और लिस्ट के विकल्प पर क्लिक कर दे।
- इस तरह से आपके सामने लिस्ट आ जाएगी। इस लिस्ट में आप अपना नाम देखकर पता लगा सकते हो कि आपका नाम इस लिस्ट में है या फिर नहीं।
Apply Online link | Click Here |
PMHelpline Homepage | Click Here |