यूपी राशन कार्ड 2023
UP Ration Card Application/Registration 2023. Check APL BPL कार्ड धारक नयी सूची @fcs.up.gov.in. दोस्तों आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे है की आप UP Ration Card Online Form 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है। इस पोस्ट में हम उत्तर प्रदेश राशन कार्ड से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे राशन कार्ड में अपना नाम कैसे देखे, ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है, आवश्यक डाक्यूमेंट्स (दस्तावेज़) कौन से है इत्यादि जानकारी देंगे। आप हमारे इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़िए ताकि आपको ऑनलाइन आवेदन करने या अपना नाम राशन कार्ड की लिस्ट (सूची) में देखने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
UP NFSA APL BPL Ration Card Online Registration 2023
उत्तर प्रदेश सरकार की यह एक अच्छी योजना है जिसको हम NFSA (नफ्सा) National Food Security Act के जानते है। पहले ऐसा होता था की सरकार APL और BPL (खाद्य सुरक्षा योजना) कार्ड के माध्यम से कार्ड धारको को उसका लाभ देती थी पर पुरानी स्कीम को अब बंद कर दिया गया है तथा सरकार के अंतर्गत आपूर्ति उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा लागु की गयी नई योजना नफ्सा को शुरू किया गया है जिसमे आवेदक करने वाली केवल ग्रहणी महिलाये होंगी। इस योजना के माध्यम से सरकार ने घर की मुखिया, महिलाओ को बनाया है जिसमे राशन कार्ड घर की मुखिया महिला के नाम पर बनेगा तथा बाकि सारे घर वालो के नाम निचे आएंगे।
Uttar Pradesh Ration/Rasion Card Online Registration/Application 2023
Name of Schemes | UP Ration Card NFSA Schemes |
Launched By | State Govt of Uttar Pradesh |
Launched Date | NA |
Beneficiary | Every Citizen Valid ID |
Objective | To Provide an Identity |
Benefits | Receive Ration |
Scheme Status | Available Now |
Category | Sarkari Yojana 2023 |
Official Website | www.fcs.up.gov.in |
UP Ration Card List 2023 District Wise Check Pdf Download
चलिए हम आपको बताते है की आपूर्ति उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग NFSA राशन कार्ड 2023 के लिए कैसे आवेदन करते है। हमआपको चरणों के अनुसार बताएँगे की आप किस तरह से आवेदन कर या करा सकते है। ध्यान रहे इस योजना को सरकार ने गरीबो के लिए जारी किया है तथा अमीर व्यक्तियों के राशन कार्ड उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खुदसे ही काट दिए गए है। इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन कर रहे परिवार ही ले सकते है जिसमे 2 रुपये प्रति किलो गेहू, चावल मिलते है। हम आपको निचे बताने जा रहे है की किस तरह से UP Ration Card Online Form 2023 को भरना है।
यू पी राशन कार्ड 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- उत्तर प्रदेश राशन कार्ड का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवेदन के पास महिला ग्रहणी का 1 फोटो होना चाहिए।
- किसी भी बैंक में महिला का खाता होना आवश्यक है।
- घर की एलपीजी गैस कनेक्शन की किताब।
- बिजली का बिल, पानी का बिल।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
- ध्यान रहे यू पी राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक तथा पूरा परिवार का आधार कार्ड होना अति आवश्यक है तथा जिन परिवार के व्यक्तियों के पास आधार कार्ड नहीं है तो ऐसी स्थिति में परिवार के उन व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड में नहीं चढ़ेंगे।
How to Apply Online for UP Ration Card Registration Form 2023
- सबसे पहले तो हम आपको यह बता देना चाहते है की UP Ration Card Online Form 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आप अपने घर बैठे नहीं कर सकते है। इंटरनेट पर जितनी भी वेबसाइट आपको यह बता रही है की यू पी राशन कार्ड ऑनलाइन के लिए आवेदन आप घर बैठे कर सकते हो तो ध्यान रखीये वो सब आपसे झूट बोल रही है। उत्तर प्रदेश राज्य या भारत में रह रहा हर व्यक्ति खुदसे यू पी राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकता है। इसके लिए आपको नज़दीकी CSC Centre (कॉमन सर्विस सेंटर) जाना होगा। यू पी राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन आप CSC या ऑफलाइन फॉर्म भरकर ही कर सकते है।
- कॉमन सर्विस सेंटर वाला आपूर्ति उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CSC आई डी तथा पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन हो कर राशन कार्ड न्यू एप्लीकेशन पर क्लिक करेगा।
- इसके बाद वह आपसे आवश्यक जानकारी लेगा जैसे आपका नाम, पिता का नाम, माता का नाम, आप काम क्या करते है इत्यादि।
- परिवार के सभी व्यक्तियों के आधार कार्ड लेकर जाये तथा वह सबके आधार कार्ड आपके राशन कार्ड के ऑनलाइन फॉर्म में भर देगा तथा उनसे आपका क्या क्या सम्बन्ध है जैसे बेटा, बेटी, माता, पिता, पति, दादी, दादा इत्यादि।
- इसके बाद वह आपको फाइनल सबमिशन करके प्रिंट निकल कर दे देगा।
- प्रिंट ले जाने के बाद आपको वह प्रिंट अपने वार्ड मेंम्बर या नगर पालिका/परिषद्/पंचायत से वेरीफाई कराना होगा तथा इसके बाद आपको अपनी तहसील में वह जमा करना होगा।
- आवेदन जमा करने के लगभग 15 दिन बाद आपका राशन कार्ड उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in या http://fcs.up.nic.in/ पर चढ़ जायेगा जिसके बाद आप ऑनलाइन प्रिंट निकाल कर उसका लाभ कही भी ले सकते है।
यू पी राशन कार्ड नई सूची 2023 Pdf में अपना नाम कैसे देखे?
- उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की सूची में अपना नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले दी गयी लिंक पर जाना होगा।
- इसके बाद आपका अपना ज़िला चुनना होगा।
- अब आप अपना नगरीय क्षेत्र या ग्रामीण क्षेत्र चुने।
- अब आप अपना डीलर का नाम चुने तथा इसके बाद अपना राशन कार्ड का नाम ढूंढे।
- राशन कार्ड मिल जाने के बाद उसपर क्लिक करके अपना राशन कार्ड डाउनलोड करे।
Important Links
- Download Uttar Pradesh Ration Card New List (Suchi) 2023 Pdf
- {Uttar Pradesh} Kanya Sumangala Yojana 2023
- {Apply Online} UP Pension 2023
- यूपी बेरोजगारी भत्ता 2023
- CM Yogi Ko Online Shikayat Karein