Telangana Rythu Vedika Scheme 2026 क्या है और इसका लाभ कैसे प्राप्त करे?

तेलंगाना सरकार द्वारा राज्य के किसानो के लिए Telangana Rythu Vedika Scheme को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानो को एक मंच पर लाने और उनकी कृषि उपज को बेहतर बनाने मे सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा Rythu Vedika Portal लॉन्च किया गया है। राज्य के पात्र किसान इस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट kisan.telangana.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। क्योकि तेलंगाना सरकार अगले कुछ महीनो मे प्रदेश मे 2601 रायथु वेदिकाएं बनाने की योजना बना रही है। अगर आप भी तेलंगाना राज्य के किसान हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। आज के इस लेखन मे हम तेलंगाना रायथु वेदिका योजना की जानकारी साझा करेंगे और इस योजना की पात्रता, विशेषता, उद्देश्य और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे मे बताएगें। ताकि आप आसानी से इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सके और लाभ उठा सके।

तेलंगाना रायथु वेदिका योजना क्या है

तेलंगाना के पूर्व सीएम श्री चन्द्रशेखर राव ने 31 अक्टूबर 2020 को रायथु वेदिका योजना को शुरू किया है। राज्य के किसानो की समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए उसके समाधान के लिए यह योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी किसानो को एक मंच से जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत ऋतु वेदिकाएं आंध्र प्रदेश के ऋतु भरोसा केन्द्रो के समान है यह पहल किसानो को एक मंच पर लाएगी जिससे उनको अधिक लाभ प्राप्त करने मे मदद मिलेगी। इस योजना के तहत किसानो की मदद के लिए राज्य के ऋतु वेदिकाओं का निर्माण किया जाएगा। यह तेलंगाना राज्य के किसानो के लिए उठाया एक अत्यन्त सराहनीय कदम है। जो किसानो को संगठित करेगा और उनके जोड़े रखने का प्रयास करेगा।

Telangana Rythu Vedika Scheme
Telangana Rythu Vedika Scheme

Highlights of Telangana Rythu Vedika Scheme

योजना का नाम रायथु वेदिका योजना
शुरू की गई राज्य सरकार द्वारा
कब शुरू की गई 31 अक्टूबर 2020
सम्बन्धित विभाग कृषि एंव किसान कल्याण विभाग
राज्य तेलंगाना
वर्ष 2026
लाभार्थी राज्य के सभी किसान
उद्देश्य किसानो को बेहतर लाभ प्रदान करना
लाभ किसानो की उपज पर उच्च लाभ मिलेगा
श्रेणी सरकारी योजना तेलंगाना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइट kisan.telangana.gov.in

रायथु वेदिका योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को एक मंच प्रदान करना है जहां वह खेती और फसलो के बारे मे चर्जा कर सके, कृषि वेज्ञानिको से सलाह ले सके। ताकि राज्य के किसान कृषि तकनीको को अपना सके। इस योजना के तहत राज्य सरकार हर 5 हजार एकड़ के लिए एक किसान मंच (रायथु वेदिका) का निर्माण करेगी ताकि राज्य के सभी किसान एक ही स्थान पर एकत्र होकर अपने विचारो और समस्याओं को साझा कर सके। इस योजना का लक्ष्य किसानो को प्रेरित करना और उनकी आय मे वृद्धि करना साथ ही कृषि क्षेत्र मे बदलाव लाना और जमीनी स्तर पर समस्याओ को हल करने के लिए सरकार को जानकारी प्रदान करना है।

पात्रता मापतंड

  • आवेदक तेलंगाना राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक पेशे से एक किसान होना चाहिए
  • आवेदक के पास एक सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।
  • आवेदक के पास एक सक्रिय मोबाइल नम्बर होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।

लाभ

  • यह योजना किसानो की जमीनी स्तर की समस्याओं व कठिनाइयो को समझने मे मदद करेगी।
  • यह पहल कृषि को टिकाऊ बनाने के लिए नई रणनीतियां बनाने और मौजूदा व्यवस्था को उत्पन्न करने मे मदद करेगी।
  • जिससे लाभार्थियो को उच्च मूल्य और बेहतर विपणन सुविधाए मिल सकेंगी।
  • इस योजना के तहत किसान स्वंय को लोकप्रिय समूहो मे संगठित कर सकेंगे जिससे उनको किसी मुद्दे पर सामूहिक रुप से आवाज उठाने मे मदद मिलेगी।
  • किसानो को उनकी फसल का उच्च मूल्य और बेहतर विपणन सुविधाए भी मिल सकेंगी।
  • इस योजना से किसान उच्च उत्पादकता प्राप्त कर सकेंगे जिससे उनका व्यवसाय अत्यधिक लाभदायक होगा।
  • ऋतु वेदिका किसानो को एक-दूसरे के साथ अपनी समस्याओ पर चर्चा करने मे मदद मिलेगी और किसान अपने उत्पादो की उचित बिक्री करने मे मदद मिलेगी।

मुख्य विशेषताए

  • यह योजना किसानो के समूहो को संगठित करने मे सहायता करेगी।
  • इस पहल से किसानो को लाभकारी मूल्य, बेहतर विपडन सुविधाएं, उच्च उत्पादकता प्राप्त करने और कृषि को लाभदायक बनाने के उनके अन्तिम उद्देश्य को प्राप्त करने मे मदद करेगी।
  • रायतु वेदिका से किसानो को अपनी समस्या का समाधान नियमित रुप से प्राप्त होगा।
  • ऋतु वेदिका से किसानो की योजनाए साकार होगीं और उनकी उपज की उचित बिक्री सुनिश्चित होगी।
  • यह योजना किसानो को अपने अधिकारी को रक्षा करने और बिना किसी रुकावट के अपने कर्तव्यो का पालन करने मे मदद करेगी।

रायथु वेदिका योजना के कार्यान्वयन की प्रक्रिया

  • तेलंगाना सरकार ने राज्य मे 2601 रायथु वेदिकाएं के निर्माण की योजना तैयार की थी जिसमे से लगभग 1580 वेदिकाओ का कार्य 30 अक्टूबर 2020 तक पूरा हो चुका है।
  • राज्य सरकार ने प्रति वेदिका 22 लाख रुपये की दर से कुल निर्माण लागत के लिए 572.22 करोड़ रुपये निर्धारित किए है।
  • इस योजना की कुल लागत मे से 12 लाख रुपये कृषि विभाग द्वारा वहन किये जाएगे और शैष 10 लाख रुपये मनरेगा निधि से जुटाए जाएगें।
  • प्रत्येक रायथु वेदिका मे दो कमरे और दो शौचालय सहित कुल प्लिंथ क्षेत्रफल 2046 वर्ग फिट हैं जिसमे बिजली व पानी की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र मे 2462 वेदिकाएं और शहरी क्षेत्र मे 139 वेदिकाएं स्थापित की जाएगी।
  • इसके लिए 27 भवनो के लिए दानदाता सम्पूर्ण व्यय वहन करने के लिए आगे आए है और 139 भवनो के लिए दानदाताओ ने भूमि दी है।

Also Read: Indiramma Illu Sanction List

तेलंगाना रायथु वेदिका पोर्टल पर पंजीकरण कैसे करे?

  1. सबसे पहले आपको कृषि विभाग तेलंगाना की आधिकारिक वेबसाइट telangana.gov.in पर जाना है।
    Telangana Rythu Vedika Scheme
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
  3. होम पेज पर आपको रायथु वेदिका का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  4. अब आपके सामने किसान रायथु वेदिका पोर्टल खुल जाएगा जिसमे आपको पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना है।
  5. अब आपके सामने इस योजना का पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपने जिले का चयन करना है।
  6. इसके बाद आपको अपना नाम, पता, आधार कार्ड नम्बर व मोबाइल नम्बर दर्ज करना हैं और ओटीपी प्राप्त करे के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  7. अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना हैं और Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  8. इतना करने के बाद आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  9. सभी जानकारी भरने के बाद आपको मागे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  10. अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  11. क्लिक करते आपको एक रजिस्ट्रेशन नम्बर प्राप्त होगा जिसे आपको अपने पास भविष्य के सुरक्षित रख लेना है।
  12. इस प्रकार आप रायथु वेदिका योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Also Read: 2BHK Telangana Phase List

लॉगिन कैसे करे?

  1. सबसे पहले आपको कृषि विभाग तेलंगाना की आधिकारिक वेबसाइट telangana.gov.in पर जाना है।
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
  3. होम पेज पर आपको रायथु वेदिका का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  4. अब आपके सामने किसान रायथु वेदिका पोर्टल खुल जाएगा जिसमे आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  5. अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलकर आ जाएगा जिसमे आपको अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर व पासवर्ड दर्ज करना है।
  6. इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  7. क्लिक करते ही आप इस योजना के अन्तर्गत लॉगिन कर सकते है।

Also Read: Telangana Rajiv Yuva Vikasam Scheme

सम्पर्क विवरण

कृषि एंव किसान कल्याण विभाग तेलंगाना

  • हेल्पलाइन नम्ब – 040-23383520

पूछे जाने वाले प्रश्न

Rythu Vedika Yojana के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है?

  • इस योजना के लिए तेलंगाना सरकार द्वारा 572.22 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

रायथु वेदिका योजना क्या है?

  • इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश के किसानो के लिए 2601 रायथु वेदिकाओं का निर्माण कराया जाएगा जहां सभी किसानो को एक मंच पर संगठित किया जाएग।

Last Updated on: 08/11/2025