Telangana Crop Loan Waiver Scheme 2026 क्या है और इसके लिए आवेदन कैसे करे?

तेलंगाना सरकार द्वारा राज्य के किसानो के लिए Telangana Crop Loan Waiver Scheme को शुरू किया गया है। राज्य के सभी कर्जदार किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा यानी इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो का कृषि लोन माफ किया जाएगा। तेलंगाना फसल ऋण माफी योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी लंबित ऋणधारक किसानो को उनका लोन रद्द करके सहायता मिलेगी। इस योजना के तहत किसानो का 2 लाख रुपये तक का फसल ऋण माफ किया जाएगा। जिससे राज्य के किसानो को कर्ज के बोझ से नही जूझना पड़ेगा और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अगर आप भी तेलंगाना के कर्जदार किसान हैं और TCLWS का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आज के इस लेखन मे हम आप Crop Loan Waiver Scheme पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

फसल ऋण माफी योजना क्या है

तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी द्वारा 18 जुलाई 2024 मे शुरू की गई है। इस योजना को रायथु रूना माफी योजना भी कहा जाता हैं, जिसका संचालन कृषि विभाग तेलंगाना द्वारा किया जाता है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो का 2 लाख रुपये तक का अल्पकालिक फसल ऋण माफ किया जाएगा। यह योजना 09 दिसंबर 2023 तक लिए गए ऋण पर लागू होती है। जिसमे अनुसूचित वाणिज्यिक बैंको, क्षेत्रिय ग्रामीण बैंको जिला सहकारी बैंको के ऋण शामिल है। इस योजना से राज्य के किसानो को कर्ज से मुक्ति मिलेगी और उनकी वित्तीय स्थिति मे सुधार होगा। राज्य सरकार ने एक सरकारी आदेश मे फसल ऋण माफी के कार्यान्वयन के प्रोटोकॉल की रूपरेखा दी गई है। इस आदेश मे यह छूट प्रत्येक किसान परिवार के लिए 2 लाख रुपये तक ही सीमित हैं जिससे प्रदेश के किसानो को एक बड़ी आर्थिक राहत प्राप्त होगी।

Telangana Crop Loan Waiver Scheme
Telangana Crop Loan Waiver Scheme

Highlights of Telangana Crop Loan Waiver Scheme

योजना का नाम फसल ऋण माफी योजना
शुरू की गई सीएम रेवंत रेड्डी द्वारा
कब शुरू की गई 18 जुलाई 2024
सम्बन्धित विभाग कृषि विभाग
राज्य तेलंगाना
वर्ष 2026
लाभार्थी राज्य के कर्जदार किसान
उद्देश्य किसानो को कर्ज के बोझ से मुक्त करना
लाभ कृषि ऋण माफ होगा
ऋण सीमा 2 लाख रुपये तक
श्रेणी सरकारी योजना तेलंगाना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइट clw.telangana.gov.in

तेलंगाना ऋण माफी योजना का उद्देश्य

तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू की गई फसल लोन माफी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो किसानो को कर्ज के बोझ से मुक्त करना हैं ताकि किसानो की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके। इस योजना के राज्य के किसानो का 2 लाख रुपये तक का कृषि ऋण माफ किया जाएगा जिससे राज्य के उन सभी किसानो को सहायता प्राप्त होगी जिनके पास बकाया ऋण उपलब्ध है। राज्य के लगभग 11.5 लाख किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

पात्रता मपतंड

  • आवेदक तेलंगाना राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक एक किसान होना चाहिए।
  • किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत 12 दिसंबर 2014 से पहले स्वीकृत या नवीनीकृत और 12 दिसंबर 2023 तक के बकाया फसल ऋण पर यह योजना लागू होगी।

लाभ

  • राज्य के लोन से कर्जदार किसानो को यह योजना शुरू की गई है।
  • राज्य के सभी कर्जदार किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • यह योजना प्रदेश के किसानो को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी जिससे उनको कर्ज चुकाने मे बड़ी मदद मिलेगी।
  • इस योजना के सफल संचालन के लिए 6 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किय गया है।
  • बजट सत्र 2019-20 मे इस योजना की घोषणा की गई थी।
  • इसके लिए प्रति एकड़ 4000 रुपये की राशी आवंटित थी जिसे बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति एकड़ कर दिया गया है।
  • राज्य के उन सभी किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जिन्होने 7 दिसंबर 2018 से पहले कृषि ऋण लिया है।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • किसान प्रमाण पत्र
  • कृषि भूमि के दस्तावेज़
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read: Telangana Rajiv Yuva Vikasam Scheme

Telangana Crop Loan Waiver Scheme ऑनलाइन आवेदन Kaise karein?

  1. सबसे पहले आपको तेलंगाना फसल ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट telangana.gov.in पर जाना है
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा
  3. होम पेज पर आपको अपना नाम व पासवर्ड दर्ज करना है।
  4. इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
    Telangana crop loan waiver scheme apply online
  5. लॉगिन करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  6. अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  7. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  8. अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  9. इतना करने के बाद आपको आवेदन की रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  10. इस प्रकार आप फसल ऋण माफी योजना तेलंगाना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते है।

Also Read: Telangana Rythu Vedika Scheme

सम्पर्क विवरण

  • टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर – 18001801551

पूछे जाने वाले प्रश्न

यह योजना किसानो के किस ऋण पर लागू होगी?

  • यह योजना किसानो के कृषि ऋण पर लागू होगी जो अल्पकालिक ऋण पर लागू होगी जो अनुसूचित वाणिज्यिक बैंको, क्षेत्रिय बैंको, और जिला सहकारी बैंको से लिया गया हो।

इस योजना के तहत किसानो का कितना लोन माफ किया जाएगा?

  • इस योजना के तहत किसानो का 2 लाख रुपये तकका कृषि ऋण माफ किया जाएगा।

तेलंगाना के किन किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा?

  • राज्य के वह किसान जिन्होने दिसंबर 2018 से पहले कृषि लोन लिया हैं, उन सभी को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Last Updated on: 10/11/2025