देश के युवाओं के भविष्य को ध्यान मे रखते हुए Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana 4.0 – 2026 को शुरू किया गया हैं जो भारतीय युवाओं को बेहतर आजीविका सुरक्षित करने मे मदद करेगी। इस योजना के माध्यम से भारतीय युवाओं को उद्योग सम्बन्धित मुफ्त कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओ को हर महीने 8,000 रुपये तक का स्टाईपेंड भी दिया जाएगा। देश के बेरोज़गार युवाओं के लिए यह एक शानदार अवसर है जिससे उनको रोज़गार का अवसर प्राप्त होगा और उनका भविष्य सुरक्षित होगा। PM Kaushal Vikas Yojana के लिए PMKVY 4.0 Registration शुरू हो चुके है। अगर आप भी एक शिक्षित बेरोज़गार युवा हैं या किसी काम की तलाश मे है तो आप इस योजना के अन्तर्गत ऑलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं। आज के इस लेख मे हम पीएम कौशल विकास योजना की पात्रता, लाभ और उद्देश्य जानेंगे साथ ही आपका बताएगें कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना क्या है
पीएम कौशल विकास योजना भारत सरकार की एक प्रमुख योजना हैं जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 15 जुलाई 2015 मे शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से युवाओं को मुफ्त और अल्पकालिक कौशल प्रशिक्षण व मासिक वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। इस योजना का संचालन कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा किया जाता है। जिससे युवाओ के कौशल स्तर मे सुधार होगा और वह रोज़गार के लिए सक्षम होगें। पीएम कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को उद्योग-प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद उनको कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को नकद पुरस्कार से भी प्रोत्साहित किया जाएगा। ताकि बेरोज़गार युवा इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित हो सके और वह स्वरोज़गार या किसी कंपनी मे नौकरी प्राप्त कर सके। हालाकि PMKVY 4.0 की शुरूआत हो चुकी हैं जिसमे एआई, रोबोटिक्स, 3डी-प्रिटिंग और कोडिंग सहित उभरते और उद्योग-प्रासंगिक क्षेत्र के प्रशिक्षणो को शामिल किया गया है। जबकि पीएमकेवीवाई 3.0 मे प्रत्येक प्रमाणित उम्मीदवारो को परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 500 रुपये प्रोत्साहन के रुप मे देना शामिल किया गया हैं और 2 लाख रुपये का तीन वर्षीय दुर्घटना बीमा कवर शामिल है।

Highlights of PM Kaushal Vikas Yojana PMKVY 4.0
| योजना का नाम | पीएम कौशल विकास योजना |
| शुरू की गई | केन्द्र सरकार द्वारा |
| कब शुरू की गई | 15 जुलाई 2015 |
| सम्बन्धित विभाग | कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
| राज्य | सम्पूर्ण भारतवर्ष |
| वर्ष | 2026 |
| लाभार्थी | देश के बेरोज़गार युवा |
| उद्देश्य | युवाओं को रोज़गार योग्य बनाना |
| लाभ | मुफ्त कौशल प्रशिक्षण एंव वित्तीय प्रोत्साहन |
| प्रोत्साहन राशी | 8,000 रुपये प्रतिमाह |
| श्रेणी | केन्द्रीय सरकारी योजना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन। |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.skillindiadigital.gov.in |
PM कौशल विकास योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के युवाओं को रोज़गारोन्मुखी और कुशल बनाना है ताकि वह बेहतर आजीविका प्राप्त कर सकें। यह योजना देश के पढ़े लिखे बेरोज़गार युवाओं को उद्योग-प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनकी रोज़गार क्षमता को बढ़ावा देती है जिससे युवाओ को रोज़गार प्राप्त होता हैं और वह सशक्त व आत्मनिर्भर बनते है। यह योजना मौजूद कार्यबल की उत्पादकता बढ़ाने और पूर्व-शिक्षित या अनुभवी व्यक्तियो को उनके कौशल के लिए प्रमाणन प्रदान करने पर ध्यान केन्द्रीत करती है। केन्द्र सरकार भी प्रशिक्षण और प्रमाणन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं जिससे कौशल का विकास सभी के लिए सुलभ हो जाता है। इसके अलावा यह योजना स्टार्टअप के लिए मार्गदर्शन और संसाधन प्रदान करके स्वरोज़गार को प्रोत्साहित करती है।
पात्रता मापतंड
- आवेदक भारतीय मूल निवासी होना चाहिए
- आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- देश के शिक्षित व बेरोज़गार युवा ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
- आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
- आवेदक के पास पहले से कोई नौकरी या रोज़गार नही होना चाहिए।
- वह युवा भी इस योजना के लिए पात्र होगें जो अपनी पढ़ाई बीच मे छोड़ चुके है।
- आवेदक ने पहले किसी अन्य कौशल प्रशिक्षण योजना का लाभ न प्राप्त किया हो।
- स्वरोज़गार शुरू करने के इच्छा रखने वाले युवा इस योजना के लिए पात्र होगें।
लाभ
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 की शुरूआत हो चुकी है।
- जिसका संचालन कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
- इस योजना के तहत युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र मे मुफ्त कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- जिससे उनको नौकरी या स्वरोज़गार का अवसर प्राप्त होगा।
- युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान हर महीने 8000 रुपये स्टाईपेंड राशी भी दी जाएगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर युवा खुद का काम शुरू कर सकते हैं या किसी कंपनी मे नौकरी भी कर सकते है।
- प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा जो उनको आसानी से नौकरी या रोज़गार दिलाने मे मदद करेगा।
- यह प्रमाण पत्र सफल सरकारी और निजी नौकरियो मे मान्य होगा।
- इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरहा से निशुल्क हैं अभ्यार्थियो को किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नही देना होता है।
प्रशिक्षण पाठ्यक्रम
इस योजना के अन्तर्गत युवाओं को 40 से अधिक क्षेत्र मे प्रशिक्षण दिया जाता हैं जिनमे मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन, हेल्थकेयर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, रिटेल, फैशन डिजाइनिंग, ऑटोमोटिव, सौंदर्य और कल्याण जैसे क्षेत्र शामिल है। इन पाठ्यक्रमो की अवधि 3 महीने, 6 महीने और 1 वर्ष तक हो सकती है। इसमे सॉफ्ट स्किल्स और बुनियादी अंग्रेजी और कंप्यूटर की शिक्षा भी शामिल है।
प्रशिक्षण क्षेत्र, अवधि व स्टाईपेंड का विवरण
पीएमकेवीवाई के अन्तर्गत प्रशिक्षण क्षेत्र, उनकी अवधि और दी जाने वाली प्रोत्साहन राशी का विवरण इस प्रकार है।
| प्रशिक्षण क्षेत्र | अवधि | स्टाईपेंड |
| टेक्सटाइल | 2 माह | 7,000 रुपये प्रतिमाह। |
| आईटी व सॉफ्टवेयर | 3 माह | 8,000 रुपये प्रतिमाह। |
| ऑटोमोटिव | 3 माह | 8,000 रुपये प्रतिमाह। |
| हेल्थ केयर | 4 माह | 7,500 रुपये प्रतिमाह। |
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पोसपोर्ट साइज़ फोटो।
Also Read: PM Internship Yojana
Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको पीएम कौशल विकास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Candidate Registration का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Register As a Candidate के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी हैं जैसे कि अपना नाम, आधार कार्ड नम्बर, ईमेल आईडी व मोबाइल नम्बर आदि।

- इसके बाद आपको अपनी शैक्षणिक जानकारी व प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का चयन करना हैं जिसमे भी आप प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है।
- इसके बाद आपने नज़दीकी प्रशिक्षण केन्द्र का चयन करना है।
- इतना करने के बाद आपको मागे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना हैं।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करते ही आपको एक रजिस्ट्रेशन नम्बर प्राप्त होगा जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप पीएम कौशल विकास योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Also Read: Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana
Government Official Website Lists belong to PMKVY
सम्पर्क विवरण
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
- हेल्पलाइन नम्बर – 08800055555
- ईमेल आईडी – pmkvy@nsdcindia.org
Also Read: PM Free Silai Machine Yojana
पूछे जाने वाले प्रश्न
PMKVY 4.0 के लिए कौन रजिस्ट्रेशन कर सकता है?
- ऐसे युवा जो बेरोज़गार हैं और अपने कौशल को विकसित करके भविष्य मे नौकरी या रोज़गार प्राप्त करना चाहते हैं वह सभी इस योजना के अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
क्या आठवी कक्षा पास युवा भी इस योजना के लिए पात्र है?
- हां, आठवी कक्षा पास युवा भी इस योजना के अन्तर्गत अपना पंजीकरण कर सकते है।
इस योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण की अवधि क्या है?
- इस योजना मे प्रशिक्षण की अवधि पाठ्यक्रम के अनुसार 1 महीने से लेकर 2 वर्ष तक अलग अलग हो सकती है।
Last Updated on: 07/11/2025