Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 2026 मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना (MMSKY) के लिए पंजीकरण कैसे करे?

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेरोज़गार युवाओ व युवतियो के लिए Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के अभ्यार्थियो को बेहतर भविष्य के लिए निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अवाला उनको प्रशिक्षण के दौरान 8000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का वित्तीय प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा। जिससे उनके कौशल स्तर मे सुधार होगा और वह आर्थिक रुप से मजबूत होगें। यह योजना ऐसे सभी अभ्यार्थियो का मार्गदर्शन कर रोजगार प्रदान करेगी जो शिक्षित होने के बाद भी बेरोज़गार है। आज के इस लेख मे हम विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप MMSKY के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है। अगर आप भी मध्य प्रदेश राज्य के शिक्षित व बेरोज़गार व्यक्ति हैं तो यह योजना आप ही के लिए है।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना क्या है

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 22 जुलाई 2023 को मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना को शुरू किया गया है। यह योजना एक युवा कौशल विकास और रोज़गार प्रोत्साहन योजना हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवक व युवतियो को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण के साथ साथ मासिक स्टाईपेंड भी दिया जाएगा। जिससे उनको प्रशिक्षण के साथ साथ रोज़गार का अनुभव प्राप्त होगा। इस योजना के अन्तर्गत अभ्यार्थियो को विभिन्न औद्योगिक और व्यवसायिक प्रतिष्ठानो मे On The Job के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे वह भविष्य मे नौकरी या रोज़गार के लिए तैयार होगें। यह योजना युवाओं को रोज़गार का अवसर प्रदान करेगी जिससे उनको रोज़गार प्राप्त होगा और राज्य की बेरोज़गारी दर मे कमी होगी।

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana
MMSKY Scheme

Overview of MMSKY Scheme

योजना का नाम Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana 
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
कब शुरू की गई 22 जुलाई 2023
सम्बन्धित विभाग कौशल विकास एंव रोज़गार निर्माण बोर्ड
राज्य मध्य प्रदेश
वर्ष 2026
लाभार्थी राज्य के शिक्षित व बेरोज़गार युवक युवतियां
उद्देश्य युवाओ को प्रशिक्षण प्रदान कर नौकरी के लिए तैयार करना
लाभ निशुल्क कौशल प्रशिक्षण एंव स्टाईपेंड
स्टाईपेंड राशी 8000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह।
श्रेणी सरकारी योजना मध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइट mmsky.mp.gov.in

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का उद्देश्य

MMSKY का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोज़गार के लिए प्रशिक्षित करना है। ताकि वह रोज़गार प्राप्त करने के लिए रोज़गार की दिशा मे आगे आ सके। यह योजना प्रदेश के युवाओं को पंजीकृत प्रतिष्ठानो मे ऑन द जॉब ट्रेनिंग प्रदान करेगी जिससे उनके कौशल मे वृद्धि होगी और उनको रोज़गार के बहुत से अवसर प्राप्त होगें। यह योजना राज्य के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी जिससे राज्य के विकास मे उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का लाभ प्राप्त कर युवाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और वह सशक्त व आत्मनिर्भर होगें।

पात्रता मापतंड

  • आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • राज्य के 8वीं, 10वीं 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पास अभ्यार्थी इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • अभ्यार्थी के पास पहले से कोई नौकरी या रोज़गार नही होना चाहिए।
  • आवेदन ने पहले अन्य किसी बेरोज़गारी भत्ता योजना का लाभ न प्राप्त किया हो।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक होना चाहिए और बैंक खाते की डीबीटी सर्विस इनेबल होनी चाहिए।

लाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सीखो कमाओ योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना की शुरूआत केन्द्र की पीएम इंटर्नशिप योजना की तर्ज पर की गई है।
  • इस योजना संचालन कौशल विकास एंव रोज़गार निर्माण बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से अभ्यार्थियो को निशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा जिसकी अवधि 1 वर्ष होगी।
  • इसके साथ ही राज्य के बेरोज़गार शिक्षित युवाओं को 8 से 10 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाईपेंड मिलेगा।
  • इस योजना के तहत 700 से अधिक कार्य-क्षेत्रो का चयन किया गया हैं जहां युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा इसमे 46 क्षेत्र और 700 से अधिक पाठ्यक्रम शामिल है।
  • इस योजना के तहत स्टाईपेंड का भुगतान राज्य सरकार द्वारा छात्र-छात्रो के बैंक खाते मे सीधे डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
  • यह योजना युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए शुरू की गई है जिससे उनको अपना बेहतर करियर बनाने मे मदद मिलेगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर छात्र विद्यार्थी सीखने के साथ उत्पादन मे योगदान देंगे जिससे भविष्य के लिए कुशल कारीगर तैयार होगें।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज़
  • रोज़गार पंजीयन प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read: MP Berojgari Bhatta Yojana

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana Stipend

मध्य प्रदेश सीखो कमाओ योजना के अन्तर्गत जो विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे उनको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हर महीने मासिक स्टाईपेंड प्रदान किया जाएगा जिसका विवरण निचे दी गई तालिका मे दिया गया है।

योग्यता मासिक स्टाईपेंड
10वी और 12वीं पास 8,000 रुपये।
आईटीआई पास 8,500 रुपये।
डिप्लोमा धारक 9,000 रुपये।
उच्च या उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करने वाले अभ्यार्थी 10,000 रुपये।

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana के अन्तर्गत आवेदन कैसे करे?

  1. सबसे पहले आपको सीखो कमाओ योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmsky.mp.gov.in पर जाना है।
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  3. होम पेज पर आपको मेन्यु मे Candidate Registration का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  4. अब आपके सामने इस योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नम्बर, समग्र आईडी संख्या, नाम, पता आदि दर्ज करना हैं
  5. इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर Sand OTP के विकल्प पर क्लिक करना है।
  6. अब आपके समग्र आईडी मे पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको निर्धारित बॉक्स मे दर्ज करना है और Verify कर लेना है।
  7. अब आपको एसएमएस के माध्यम से एक यूजर आईडी व पासवर्ड होगा जिसकी मदद से आपको लॉगिन करना है
  8. लॉगिन करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी है।
  9. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  10. अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  11. इस प्रकार आप सीखो कमाओ योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते है।

Also Read: MP Nari Samman Yojana

सम्पर्क विवरण

MMSKY से जुड़ी अन्य किसी जानकारी के लिए आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

  • हेल्पलाइन नम्बर – 07552525258

पूछे जाने वाले प्रश्न

मध्य प्रदेश सीखो कमाओ योजना के लिए आवेदन कब शुरू किए गए है?

  • इस योजना के लिए 22 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है।

इस योजना मे आवेदन करने की अन्तिम तिथि क्या है?

  • मध्य प्रदेश सीखो कमाओ योजना के अन्तर्गत आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है।

इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

  • इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://mmsky.mp.gov.in/ है।

Last Updated on: 06/11/2025