लाडली बहना योजना 2024 रजिस्ट्रेशन, पात्रता, उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं?

Madhya Pradesh MP Ladli Behna Yojana 2024

लाडली बहना योजना 2024: विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा प्रत्येक वर्ग के नागरिकों हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिनका उद्देश्य सभी नागरिक बच्चे, बूढ़े, महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाना है। इस तरह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम Ladli Behna Yojana 2024 है। इस योजना के माध्यम से सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके तहत वह अपनी एवं अपनी परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी। तो आज के लेख के तहत हम आपको लाडली बहना योजना 2024 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- यह योजना क्या है, उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता , आवश्यकता दस्तावेज़, रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया आदि देने वाले है। यदि आप राज्य के इच्छुक लाभार्थी है तो हमरा अनुरोध है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

लाडली बहना योजना 2024

मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा 5 मार्च को लाडली बहना योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यानि राज्य सरकार पुरे वर्ष में महिलाओं को 12000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। आपको बता दें की राज्य सरकार ने अधिक से अधिक महिलाओं को योजना के तहत लाभवंतित करने हेतु अगले 5 साल तक 60 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। राज्य सरकार द्वारा योजना का लाभ प्रदान करने हेतु 25 मार्च से आवेदन करने की प्रक्रिया को जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना

इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी शहरों एवं ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से महिलाए आवेदन आसानी से कर सकती है। आपको बता दें की योजना का लाभ लेने के लिए ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। राज्य की सभी महिलाए कैंप में सुबह 9:00 बजे से ई केवाईसी अपडेट कराने के साथ ही अपना आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई Ladli Behna Yojana 2024 के तहत सभी महिलाए आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनकर अपनी सभी आवश्यकताओं को स्वम पूरा कर सकेंगी।

लाडली बहना योजना
लाडली बहना योजना

Key highlights of लाडली बहना योजना 2024

योजना का नाम लाडली बहना योजना
वर्ष 2024
किसने शुरू की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर सक्षम बनाना
लाभार्थी मध्य प्रदेश की महिलाएं
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन

लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा MP Ladli Behna Yojana को जारी करने का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाना है। इस समय वैसे तो लड़कियों को शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परन्तु अब भी बहुत से ऐसे परिवार है जोकि लड़कियों को उनका अधिकार प्राप्त करने नहीं देते है। जिसके कारण आने वाले समय में महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस कारण उन सभी महिलाओं की समस्या का समाधान करने हेतु राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना योजना को शुरू किया गया है। जिसकी मदद से सभी महिलाए अपनी एवं अपने परिवार की सभी आवश्यकताओं को खुद पूरा कर आगे बढ़ पाएंगी।

MP Berojgari Bhatta

Ladli Behna Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्यप्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा 5 मार्च को लाडली बहना योजना का शुभारम्भ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके तहत पुरे साल में 12000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा 25 मार्च से लाडली बहना योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
  • आपको बता दें की मध्यप्रदेश सरकार राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को योजना का प्रदान कराए गी। जिसके लिए 5 वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।
  • MP Ladli Behna Yojana के माध्यम से सभी महिलाए आत्मनिर्भर एवं सक्षम बन सकेंगी। अपनी सभी इच्छाओं एवं आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सकेंगे।

रुक जाना नहीं योजना रिजल्ट

लाडली बहना योजना हेतु पात्रता मानदंड

  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना योजना का लाभ राज्य की विवाहित महिलाओं को दिया जाएगा।
  • सभी आवेदककर्ता महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य की महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही सभी आवेदककर्ताओं के पास पांच एकड़ से अधिक कृषि भूमि होनी अनिवार्य है।
  • Ladli Behna Yojana के लिए आवेदन राज्य के सभी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, पिछड़े वर्ग से सम्बन्ध रखने वाली महिलाएं कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना

MP Ladli Behna Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना

लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया?

राज्य की सभी इच्छुक महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत आवेदन करने हेतु नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जोकि इस प्रकार है:-

  1. इस योजना का लाभ देने हेतु शिविरों का आयोजन किया गया है। राज्य की महिलाओं हेतु आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय/कैंप स्थल पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  2. तो सबसे पहले आपको कैंप में जाकर वहां के अधिकारियों से फॉर्म के सम्बन्ध में बातचीत करनी होगी।
  3. इसके पश्चात आपको अपने सभी आवश्यकता दस्तावेज़ों को अधिकारियों को जमा करना होगा।
  4. जिसके पश्चात आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो भी अधिकारी को देना होगा।
  5. अब अधिकारी द्वारा आपका आवेदन ऑनलाइन कर दिया जाएगा। अब ऑनलाइन आवेदन होने के पश्चात अधिकारी द्वारा फॉर्म की रसीद आपको दी जाएगी। जिसको आपको अपने पास संभाल कर रखना होगा।
  6. इस तरह सभी पात्र महिलाएं अपने नजदीकी कैंप में जाकर MP Ladli Behna Yojana के तहत आवेदन कर सकते हैं।
  7. सभी आवेदन कर्ताओं के बैंक खाते में 10 जून से हर महीने ₹1000 की आर्थिक धनराशि स्थानांतरित कर दी जाएगी।

Ladli Behna Yojana

Apply Online Link Click Here
PMHelpline Homepage Click Here

 

Leave a Comment