Delhi Water Bill Waiver Scheme 2026 लास्ट डेट, पीडीएफ डाउनलोड कैसे करे?

दिल्ली सरकार द्वारा दिल्लीवासियो को बड़ी राहत देने के लिए Delhi Water Bill Waiver Scheme को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से दिल्ली के नागरिको को कम पानी के बिल देकर लंबित पानी के बिलो मे राहत प्रदान की जाएगी। जिससे उनका आर्थिक बोझ कम होकर उनकी पारिवारिक स्थिति मे सुधार होगा। क्योकि दिल्ली पानी बिल माफी योजना पानी का बिल कम देने और पानी के बिलो के लिए अपने पैसे बचाने मे मदद करती है। अगर आप भी दिल्ली के निवासी है और अपना पानी का बिल बचाना चाहते हैं तो इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते है। आज के इस लेख मे हम पानी बिल माफी योजना पर विस्तार से चर्चा करेंगे और जानेंगे कि कैसे आप इस योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है। तो चलिए शुरू करते है।

दिल्ली जल बिल माफी योजना क्या है

दिल्ली के जल संसाधन मंत्री श्री प्रवेश वर्मा ने दिल्लीवासियो के लिए जल बिल माफी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का संचालन दिल्ली जल संसाधन विभाग द्वारा किया जाएगा। इस योजना के तहत दिल्ली के नागरिको को पानी के बिलो मे 90% की छुट दी जाएगी। जिससे उनके बकाया पानी के बिल कम होगें और उनको एक बड़ी आर्थिक राहत प्राप्त होगी। दिल्ली सरकार का लक्ष्य इस योजना के तहत पानी के बिलो की बढ़ती लागत से जूझ रहे परिवारो को राहत प्रदान करना है। दिल्ली के करीब 29 लाख परिवारो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा दिल्ली सरकार हजारो परिवारो को बिना किसी समस्या के बकाया पानी के बिल कम करके जमा करने का अवसर प्रदान करेगी। जिससे उनके समय की बचत होगी और उनको महंगे पानी के बिलो से मुक्ति मिलेगी।

Delhi Water Bill Waiver Scheme
Delhi Water Bill Waiver Scheme

Highlights of Delhi Water Bill Waiver Scheme

योजना का नाम Delhi Water Bill Waiver Scheme 
शुरू की गई जल मंत्री श्री प्रवेश वर्मा
कब शुरू की गई 14 अक्टूबर 2025
सम्बन्धित विभाग जल संसाधन विभाग
राज्य दिल्ली
वर्ष 2026
लाभार्थी राज्य के जल उपभोक्ता
उद्देश्य बिल संबंधी विवादो को निपटाना त्रुटिरहित पानी के बिल उपलब्ध कराना
लाभ पानी के बिलो पर 90% की छुट
श्रेणी सरकारी योजना दिल्ली
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइट delhijalboard.delhi.gov.in

दिल्ली जल बिल माफी योजना का उद्देश्य

दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई जल बिल माफी योजना का मुख्य उद्देश्य उन सभी उपभोक्ताओं के वित्तीय बोझ को कम करना हैं जिन्हें अधिक बिल या बकाया राशी के कारण भुगतान करने मे समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह योजना लोगो के जल बिल सम्बन्धित विवादो को को सुलझाने मे मदद करेगी और त्रुटि मुक्त पानी के बिल प्रदान करेगी। इसके अलावा यह योजना पुराने बकाया बिलो को चुकाने के लिए लोगो को प्रोत्साहित करेगी जिससे जल बोर्ड का राजस्व बढ़ेगा और सभी अवैध जल कनेक्शन निमयित होगें।

पात्रता मापतंड

  • आवेदक दिल्ली राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक जल बिल भुगतानकर्ता होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के नाम जल कनेक्शन होना चाहिए।

लाभ एंव विशेषताएं

  • यह योजना दिल्ली के लोगो को पानी के बिलो पर 90% की कमी करके राहत प्रदान करेगी।
  • राज्य के करीब 29 लाख परिवारो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • दिल्ली जल बोर्ड एक आधिकारिक जल नियंत्रण निकाय हैं जो इसके लिए जिम्मेदार है।
  • दिल्ली सरकार का लक्ष्य पानी के बिलो पर बढ़ती मांग की दर को कम करना है।
  • यह योजना उन सभी उपभोक्ताओं का बकाया पानी के बिलो को माफ करेगी जो इसके लिए पात्र है।
  • यह योजना लोगो के पानी के बिलो को कम करेगी जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता अपना बकाया बिल भुगतान को प्रोत्साहित होगें।
  • इस योजना से सरकार गड़बड़ी मुक्त पानी के बिल प्रदान करेगी जिससे हजारो परिवारो को राहत मिलेगी।
  • यह योजना उन लोगो को साधने का लक्ष्य रखती हैं जो अधिक पानी का बिल चुकाते है।

जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जल कनेक्शन बिल
  • वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Also Read: PM Free Silai Machine Yojana

Delhi Water Bill Waiver Scheme के लिए आवेदन कैसे करे?

  1. सबसे पहले आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट delhi.gov.in पर जाना है।
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलेगा
  3. होम पेज पर आपको Citizen Login का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।

    Delhi Pani Bill Mafi Yojana
    Delhi Pani Bill Mafi Yojana
  4. अब आपके सामने अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना है और Generate OTP के विकल्प पर क्लिक करना है।
  5. अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स मे दर्ज करना है और Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  6. क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
  7. अब आपको इस आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
  8. सभी जानकारी भरने के बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  9. अंत मे आपको सभी विवरण की समीक्षा करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  10. क्लिक करते ही आपको आवेदन की एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  11. इस प्रकार आप इस योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते हैं।

Also Read: Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana 4.0

सम्पर्क विवरण

  • दिल्ली जल बोर्ड हेल्पलाइन नम्बर – 1916

पूछे जाने वाले प्रश्न

पानी बिल माफी योजना दिल्ली की घोषणा कब और किसके द्वारा की गई है?

  • पानी बिल माफी योजना की घोषणा दिल्ली के जल मंत्री श्री प्रवेश वर्मा ने 14 अक्टूबर 2025 को की गई है।

इस योजना का क्या लाभ है?

  • इस योजना के तहत दिल्ली के जल उपभोक्ताओं के बकाया पानी के बिलो पर 90% की कमी करके जमा कराने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कौन पात्र होगा?

  • दिल्ली के केवल जल उपभोक्ता ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होगें जिनके नाम पानी कनेक्शन उपलब्ध है।

Last Updated on: 08/11/2025